अलीगढ़

पुलिस-प्रशासन ने सपा नेताओं को पंखुड़ी पाठक की तरह पिटने से बचाया, देखें वीडियो

-लाइव पुलिस मुठभेड़ की जांच करने आए नेताओं को रोका -पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भेजा था जांच दल -बजरंगी कर रहे हैं मुस्लिम परिवारों से मिलने का विरोध
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 4:38 PM IST
Sp leaders
Sp leaders

अलीगढ़। हरदुआगंज में लाइव पुलिस मुठभेड़ में दो मुस्लिम युवक मारे गए थे। इनसे मिलने आईं समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अतरौली में मारपीट कर दी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छह सदस्यीय जांच दल भेजा। पुलिस ने इस जांच दल को अलीगढ़ से आगे नहीं जाने दिया। दल ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है।

यह भी पढ़ें

पुलिस ने सर्किट हाउस से आगे नहीं जाने दिया

समाजवादी पार्टी के नेता कमाल अख्तर, सुरेंद्र नागर, ओमकार यादव, उदयवीर सिंह, जफर आलम, दिलीप यादव आदि क्वार्सी स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। इन्हें लाइव एनकाउंटर की जांच करनी थी। मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस ने आग्रह किया कि अतरौली न जाएं। वहां माहौल खराब हो सकता है। जब सदस्य नहीं माने तो पुलिस ने जबरन रोक दिया। प्रशासन ने तय किया कि सर्किट हाउस में ही अतरौली के मोहल्ला वैशपाड़ा के मुस्तकीम और नौशाद के परिजनों से मुलाकात करा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें

टकराव हो सकता था

उधर, अतरौली में बजरंग दल के कार्यक्रात बड़ी संख्या में आ गए। उनका कहना था कि सपा का जांच दल यहां आएगा तो विरोध किया जाएगा। पंखुड़ी पाठक जैसा हाल किया जाएगा। इस कारण भी पुलिस प्रशासन ने जांच दल को आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रशासन को भय था कि अगर सपा का जांच दल अतरौली गया तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से टकराव हो सकता है।

यह भी पढ़ें

पीटने की पूरी तैयारी थी

बजरंगियों का कहना है कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों युवक बदमाश थे। इन पर छह हिन्दुओं की हत्या का आरोप है। कोई भी व्यक्ति हिन्दुओं से मिलने नहीं जा रहा है। सिर्फ मुस्लिम युवकों के परिजनों से मिलकर वोट की राजनीति कर रहे हैं। यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने जांच दल को अलीगढ़ में रोक कर पिटने से बचा लिया, अन्यथा हमने पूरी तैयारी कर रखी थी।

यह भी पढ़ें

Published on: