अलीगढ़

 Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट,अगले 48 घंटों में जोरदार बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में देर रात से बारिश जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गई है, और मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में और बारिश की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Aug 2024, 2:24 PM IST
UK Weather
UP Weather

Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों और दिल्ली-NCR के इलाकों में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। लखनऊ समेत आसपास के जिलों में पहले से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे सड़कें पानी से भर गई हैं और वाहनों की आवाजाही में कमी आई है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे अलीगढ़, प्रयागराज, अम्बेडकर नगर, अमेठी, औरैया, बदायूँ, बागपत, बहराईच, बलरामपुर, बांदा, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर आदि में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है।

सहारनपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह का मौसम सुहाना रहेगा, दिन में गर्मी और रात में राहत मिलने की उम्मीद है। तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

दिल्ली-NCR में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Updated on:
9 Aug 2024, 2:24 PM IST
Published on: