अलीगढ़

जिन्ना विवाद के बीच AMU की परीक्षा टली, नई तिथि घोषित

एमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई परामर्श समिति की बैठक में परीक्षा कराने का फैसला किया गया।
2 min read
May 07, 2018
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
एएमयू

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर को लेकर विवाद चल रहा है। हिन्दूवादी संगठनों द्वारा पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का पुतला फूंके जाने के बाद हुई हिंसा की न्यायिक जांच की मांग को लेकर एएमयू छात्र बाब-ए-सैयद गेट पर धरना दे रहे हैं। इस बीच एएमयू ने वार्षिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। सत्र 2017-18 की परीक्षाएं 12 मई से प्रारंभ होंगी। यह निर्णय आज कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई परामर्श समिति की बैठक में लिया गया। पहले परीक्षा सात मई से होनी थी।

यह भी पढ़ें

अब आगे नहीं बढ़ेगी परीक्षा तिथि

परीक्षा कंट्रोलर मुजीब उल्लाह जुबैरी ने बताया कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा कार्यक्रम की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मीटिंग में विभिन्न संकायों के डीन, कालेजों के प्राचार्यों, कार्यकारी परिषद के निर्वाचित सदस्यों, एएमयू शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों, प्रोक्टर तथा डीन छात्र कल्याण तथा अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें

समन्वय समिति रखेगी हालात पर नजर

उधऱ, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत सभी संकायों के डीन, कॉलेजों के प्रिंसपिल, एक्जीक्यूटिव कौंसिल के निर्वाचित सदस्यों तथा अमुवि टीचर्स एसेासिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के सेलेक्शन कमेटी रूम में हुई। इसमें परिसर की वर्तमान स्थिति पर नजर रखने तथा छात्रों को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रेरित करने के लिए एक समन्वय समिति गठन किया गया। कम्यूटर साइंस विभाग के वरिष्ठ शिक्षक तथा डी0एस0डब्ल्यू0 प्रोफेसर जमशेद सिद्दीकी को कमेटी का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। एक्जीक्यूटिव कौंसिल के सदस्य प्रोफेसर नजम खलीक, प्रोफेसर आफताब आलम, डॉ. एस0 नोमान तारिक तथा डॉ. इशाअत मुहम्मद खान, अमुवि टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर हामिद अली खान, सचिव प्रोफेसर नजमुल इस्लाम, ज्वाइंट सेके्रट्ररी डा0 एम0 कलीमउल्लाह, सोशल साइंस संकाय के डीन प्रोफेसर शमीम ए0 अंसारी, कानून संकाय के डीन प्रोफेसर जहीरउद्दीन, अमुवि रजिस्ट्रार प्रोफेसर जावेद, अख्तर, ओ0एस0डी0 कुलपति कार्यालय प्रोफेसर मुहम्मद अब्दुस्सलाम, डॉ. जियाउद्दीन अहमद डेंटल कालिज के प्रिंसपिल प्रोफेसर आर0के0 तिवारी, मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर हाफिज मुहम्मद इलियास खान, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के नसीम ए0 खान तथा एग्रीकल्चरल इकोनोमिक्स एण्ड बिजनेस मैंनेजमेंट विभाग के प्रोफेसर अकरम ए0 खान को सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें

Published on:
07 May 2018 11:54 am
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले