अंबिकापुर

Kidnapping case: छात्रा के अपहरण की कहानी निकली झूठी, सहेली के साथ भागकर चली गई है हैदराबाद!

Kidnapping case: शहर के राजमोहिनी देवी गल्र्स कॉलेज के पास से दिनदहाड़े बीकॉम सेकेंड ईयर के छात्रा का हुआ था अपहरण, छात्रा ने फोन कर अपने पिता को बताई थी कार सवारों द्वारा अपहरण कर लिए जाने की बात
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2025, 7:18 PM IST
Kidnapping case: छात्रा के अपहरण की कहानी निकली झूठी, सहेली के साथ भागकर चली गई है हैदराबाद!
Demo pic

अंबिकापुर. बीकॉम सेकेंड ईयर की अपहृत छात्रा का 26 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है, ऐसा पुलिस का कहना है। उसकी तलाश जारी है। सरगुजा एसपी योगेश पटेल द्वारा छात्रा की तलाशी के लिए टीम का भी गठन किया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि अपहरण की झूठी कहानी (Kidnapping case) रचकर छात्रा अपनी सहेली के साथ हैदराबाद चली गई है।

बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजन उस पर शादी का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह अभी शादी नहीं करना चाह रही थी। पुलिस ने छात्रा के हैदराबाद में होने की भी पुष्टि नहीं की है। इधर युवती के परिजन ने जिस युवक पर संदेह जताया था, उसकी बेदम पिटाई भी उन्होंने कर डाली। युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।

शहर के बौरीपारा निवासी युवती गल्र्स कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर में पढ़ती है। वह शनिवार को कॉलेज गई थी। शाम को अपने पिता के मोबाइल पर फोन कर जानकारी दी थी कि कुछ लडक़े कार में बैठाकर (Kidnapping case) जबरन कहीं ले जा रहे हैं। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। छात्रा के भाई ने मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी।

पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है। घटना के 26 घंटे बाद भी पुलिस की ओर से मामले में कोई सुराग न मिलने की बात कही जा रही है। मामले (Kidnapping case) में एसपी योगेश पटेल ने छात्रा की तलाशी व आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम का भी गठन किया है।

Kidnapping case: हैदराबाद में होने का दावा

सूत्रों के अनुसार छात्रा अपहरण की झूठी कहानी रचकर हैदराबाद अपनी दीदी के यहां चली गई है। सूत्रों का मानना है कि छात्रा ने अपहरण (Kidnapping case) की कहानी इसलिए रची थी कि उसके परिजन उस पर शादी का दबाव बना रहे थे, लेकिन छात्रा अभी शादी नहीं करना चाहती है।

इसी बीच शनिवार को अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपनी सहेली के साथ हैदराबाद चली गई। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि अब तक छात्रा के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

परिजन ने की संदेही युवक से मारपीट

छात्रा शहर के एक जिम में काम करती है। प्रोटीन पाउडर बेचने के मामले को लेकर एक युवक से उसका विवाद था। छात्रा के परिजन के अनुसार उक्त युवक ने छात्रा को धमकी दी थी।

इस बीच छात्रा के अपहरण का मामला (Kidnapping case) सामने आने पर उसके परिजन ने उक्त युवक के साथ मारपीट की। छात्रा के परिजन द्वारा मारपीट किए जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated on:
9 Mar 2025, 7:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत