अंबिकापुर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Ambikapur Weather: शहर के चौपाटी समेत कई मार्ग पर बनी तालाब जैसी स्थिति, शाम को हुई मुसलाधार बारिश, गर्मी व उमस से परेशान लोगों को मिली राहत, 25 मिमी हुई बारिश
3 min read
Ambikapur weather, Rain in Ambikapur
Rain in Ambikapur city (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. नौतपा में प्री-मानसून की बारिश ने शहर को कूल कर दिया है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों से हीटवेव की स्थिति बनी हुई थी। शहर (Ambikapur Weather) का तापमान 42-43 डिग्री बना हुआ था। इसी बीच शनिवार की शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। ऐसे में तापमान गिरकर 36 डिग्री के आस-पास पहुंच गया। वहीं बेमौसम बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। कई सडक़ों पर जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई। चौपाटी के पास सडक़ पर पानी जमा होने से तालाब जैसी स्थिति बन गई।

बता दें कि चौपाटी में कुछ ही दिन पूर्व नाली का निर्माण कराया गया है। नाली ऊपर और सडक़ नीचे होने से बारिश का पानी सडक़ पर ही बह रहा है। नगर निगम के इंजीनियर व ठेकेदारों की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। सडक़ पर भरे पानी से गुजरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शनिवार की शाम तेज हवा, बिजली की कडक़ड़ाहट और झमाझम बारिश (Rain in Ambikapur) से पूरा शहर तरबतर हो गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक हुई तेज बारिश के कारण कई सडक़ों और निचले इलाकों में पानी भर गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत दी।

Rain in Ambikapur city in evening (Photo- Patrika)

दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा, लेकिन शाम होते-होते मौसम का रुख बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। बारिश के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर पानी जमा हो गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत महसूस की।

Ambikapur Weather: मौसम में बना रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग (Meteorology department) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कहीं-कहीं तेज हवा, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है। वर्तमान में नौतपा का दौर चल रहा है। ऐसे समय में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों और आमजन की चिंता भी बढ़ा दी है।

Rain stopped near chaupatty (Photo- Patrika)

तापमान में गिरावट, 25 मिमी बारिश

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार पिछले दो दिनों से मौसम (Weather) में बदलाव आने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तीन से चार दिन पूर्व अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री पहुंच गया था, लेकिन मौसम में बदलाव आने से शनिवार का तापमान गिरकर 36.4 डिग्री पहुंच गया है। वहीं अंबिकापुर में 25.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

सडक़ों पर जल जमाव की बनी स्थिति

एक घंटे की बेमौसम बारिश के कारण शहर के विभिन्न सडक़ों पर जल जमाव की स्थिति बन गई। एमजी रोड स्थित पीजी कॉलेज, चौपाटी, पुराना बस स्टैंड के पास सहित अन्य जगहों पर जल जमाव होने से सडक़ पर तालाब (Road like pond) जैसी स्थिति बन गई।

Updated on:
30 May 2026 09:08 pm
Published on:
30 May 2026 09:08 pm
Also Read
View All