अमरोहा

शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने एडीजी से कहा- रात को पुलिस ने उन्‍हें नाइटी में कमरे से खींचा और…

हसीन जहां ने केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी की बहन से की थी मुलाकात एडीजी जोन से मिलकर अमरोहा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप एडीजी ने रामपुर सीओ को सौंपी मामले की जांच

2 min read
May 02, 2019
शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने एडीजी से कहा- रात को पुलिस ने उन्‍हें नाइटी में कमरे से खींचा और...

अमरोहा। भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने अब अमरोहा पुलिस के खिलाफ भी मोर्चा खोला दिया है। इसको लेकर उन्‍होंने बुधवार को बरेली में एडीजी से मुलाकात की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी की बहन भी मौजूद रहीं। इस दौरान हसीन जहां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद एडीजी ने इसकी जांच बैठा दी है। पुलिस पर लगे आरोपों की जांच की जिम्‍मेदारी सीओ रामपुर को सौंपी गई है।

फिर चर्चा में आईं हसीन जहां

भारतीय तेज गेंदबाज मो. शमी की पत्‍नी हसीन जहां एक बार चर्चा में आ गई है। रविवार को वह अपनी बेटी के साथ ससुराल सहसपुर अलीनगर पहुंच गई थीं। वहां ससुरालियों से झगड़ा होने पर उन्‍हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान कर दिया था। बाद में हसीन जहां को कोर्ट से जमानत लेनी पड़ी थी। हसीन जहां बरेली में मुख्‍तार अब्‍बास नकवी की बहन से भी मिली थीं। केंद्रीय मंत्री की बहन फरहत नकवी 'मेरा हक' फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं।

फरहत नकवी भी रहीं मौजूद

बुधवार को हसीन और फरहत ने बरेली में एडीजी अविनाश चंद्र से मिलीं। हसीन जहां ने वहां एडीजी को शिकायत दी। इसमें कहा गया कि वह 28 अप्रैल यानी रविवार को अपनी बेटी और मेड के साथ अपने पति शमी के घर पहुंची थीं। आरोप है क‍ि उनके ससुराल वालों ने मो. शमी को फोन किया तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ के बाद वह अपनी बेटी के साथ कमरे में चली गईं। देर रात करीब 12 बजे जबरदस्‍ती उनके कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। जैसे ही उन्‍होंने दरवाजा खोला तो डिडौली थाने के प्रभारी देवेंद्र कुमार और सबइंस्‍पेक्‍टर केपी सिंह उन्‍हें पकड़कर खींचने लगे। आरोप है क‍ि उनका मोबाइल भी छीन लिया गया। वह उस समय नाइटी में थीं। उन्‍होंने कपड़े बदलने का अनुरोध किया लेकिन पुलिसवालों ने उन्‍हें उसी हालत में खींचकर जीप में बैठा दिया और डिडौली थाने ले गए।

'पेपर पर जबरदस्‍ती लगवाया अंगूठा'

उन्‍होंने आरोप लगाया कि वहां से उनको और उनकी बेटी को पुलिस जिला अस्‍पताल ले गई। वहां उनसे एक पेपर पर अंगूठा लगवा लिया गया। इस दौरान उनसे गाली-गलौज और बदसलूकी भी की गई। उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया और अपराधियों की तरह कोठरी में रखा गया। हसीन जहां ने आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने यह सब उनके ससुराल वालों के कहने पर किया।

यह कहा एडीजीे ने

इस बारे में फरहत नकवी ने कहा कि वह न्याय मिलने तक हसीन जहां के लिए लड़ाई लड़ेंगी। यह उनकी बेटी के भविष्‍य का भी सवाल है। वहीं, एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र का कहना है क‍ि हसीन जहां ने अमरोहा पुलिस के खिलाफ शिकायत की है। रामपुर की सीओ को जांच सौंपी गई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
02 May 2019 09:30 am
Also Read
View All