16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: इस पार्टी में शामिल हो सकती हैं मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां

भारतीय क्रिकेटर की पत्‍नी इस समय अमरोहा में डाले हुए हैं डेरा पुलिस ने ले लिया था उनको हिरासत में केंद्रीय मंत्री की बहन फरहत नकवी से बरेली में की थी मुलाकात

less than 1 minute read
Google source verification
hasin jahan

बड़ी खबर: इस पार्टी में शामिल हो सकती हैं मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां

अमरोहा। भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां इस समय अमरोहा में अपनी सुसराल मे डेरा डाले हुए हैं। उनके साथ उनकी बेटी भी है। रविवार को अचानक वह अपनी बेटी के साथ अमरोहा में सुसराल में पहुंच गई थी। अब वह वहां से हिलने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चर्चा चल रही है कि वह जल्‍द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्‍वाइन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री की बहन से मिली हसीन जहां, उड़ने लगी ये अफवाह

एक बार चर्चा में हैं हसीन जहां

एक बार‍ फिर शमी की पत्‍नी हसीन जहां चर्चा में हैं। वह रविवार को अपनी ससुराल सहसपुर अलीनगर पहुंच गईं। वहां उनकी उनके ससुराल वालों से भी झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया गया था। फिर अगले दिन उन्‍हें छोड़ गया था। इस मामले में उनका शांति भंग में चालान भी किया गया था। बताया जा रहा है क‍ि मंगलवार को हसीन जहां ने केंद्रीय मंत्री की बहन फरहत नकवी से बरेली में मुलाकात की। उन्‍होंने अपने मामले में उनसे मदद मांगी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि हसीन जहां भाजपा में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अभी पिदले साल अक्‍टूबर में हसीन जहां ने मुंबई में कांग्रेस का हाथ थामा था।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App