25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हसीन जहां के डर से शमी के परिजनों ने किया यह बड़ा काम

अमरोहा में जमी हुई हैं भारतीय क्रिकेटर की पत्‍नी हसीन जहां केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी की पत्‍नी से की मुलाकात शमी के घर पर दो दिन से लटका हुआ है ताला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमरोहा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 1 May 2019, 2:40 PM IST

hasin jahan

हसीन जहां के डर से शमी के परिजनों ने किया यह बड़ा काम

अमरोहा। भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। जहां शमी आईपीएल खेल रहे हैं, वहीं हसीन अपनी ससुराल में जमी हुई हैं। इसको लेकर वह केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी की बहन से भी मुलाकात कर चुकी हैं। हसीन जहां के आने के बाद से शमी के घर पर सन्‍नाटा छाया हुआ है। उनके घर पर दो दिन से ताला लटका हुआ है।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: इस पार्टी में शामिल हो सकती हैं मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां

बेटी के साथ पहुंचीं थी ससुराल

दरअसल, हसीन जहां रविवार को अपनी बेटी के साथ अचानक अपनी ससुराल सहसपुर अलीनगर पहुंच गई थी। वहां उनका ससुरालियों से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया था। अगले दिन पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया था। इसके बाद सोमवार को हसीन जहां ने कोर्ट से जमानत ले ली थी। हसीन जहां ने बरेली में मुख्‍तार अब्‍बास नकवी की बहन से भी मुलाकात की। इस बीच शमी के घर के सदस्‍य गांव से बाहर चले गए हैं। उनके घर पर दो दिन से ताला लटका हुआ है। बताया जा रहा है हसीन जहां के डर से ऐसा किया गया है। उनको डर है क‍ि कहीं हसीन जहां फिर से घर में घुसने की कोशिश न करे। बताया जा रहा है की शमी के परिजन ताला लगाकर मुरादाबाद में शमी के बड़े भाई हसीब के घर चले गए हैं।

यह भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री की बहन से मिली हसीन जहां, उड़ने लगी ये अफवाह

पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

वहीं, हसीन जहां ने पुलिस के खिलाफ भी मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। उनका कहना है क‍ि वह पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में कोर्ट में वाद दायर करेंगी। उन्‍होंने गुरुवार को अमरोहा सीजेएम कोर्ट में पुलिस के खिलाफ वाद दायर करने का ऐलान किया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग