पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों ही आरोपी बेहद शातिर किस्म के कातिल हैं। इन आरोपियों के नाम ओमबीर, सुमित और भूले है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इन्हें कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ 32 बोर पिस्टल और 04 जिन्दा कारतूस भी बरामद कर लिया है। वहीं, इस पूरे कत्ल की मास्टरमाइंड अमृता (मृतक की पत्नी) अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।