अनूपपुर

घर के बाहर खड़े ई-बाइक की बैटरी ब्लास्ट, घर तक पहुंची आग

MP News: एमपी के अनुपपुर का मामला। घर के बाहर खड़ी थी ई स्कूटी। तेज आवाज के साथ अचानक फटी बैटरी, घर में भी लगी आग
2 min read
Apr 23, 2026
MP news
MP news: बैटरी फटने से ई स्कूटी जलकर खाक, घर में आग फैलने से जला घर में रखा सामान। (photo:patrika)

MP News: अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनगवां में एक बड़ा हादसा हो गया। जब घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी अचानक फट गई। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आ गए। उन्होंने देखा ब्लास्ट के बाद जहां स्कूटी लपटों के हवाले हो रही थीं, वहीं स्कूटी में लगी आग से घर के अंदर भी आग फैल गई। घर वाले जब तक कुछ सोच पाते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। जिससे घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

चार्जिंग पर नहीं थी स्कूटी, फिर भी फटी बैटरी

घटना राजेंद्र विश्वकर्मा के घर की बताई जा रही है। उस समय स्कूटी चार्जिंग पर नहीं लगी थी, फिर भी बैटरी में तेज धमाका हुआ, जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटें घर के अंदर तक पहुंच गईं और फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

धमाके की आवाज सुनते ही घर से बाहर निकला परिवार, बच गई जान

परिवार के सदस्य उस समय घर में मौजूद थे, लेकिन धमाके की आवाज सुनते ही सभी ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि आर्थिक नुकसान काफी ज्यादा बताया जा रहा है।

ग्रामिणों ने बड़ी मशक्कत से बुझाई आग

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था।

EV Charging Experts Alert

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जैतहरी थाना प्रभारी अमर वर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। चार्जिंग पर न होने के बावजूद बैटरी फटने की इस घटना ने क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Indore Fire Tragedy Indore News hindi: मनोज पुंगलिया के तीन मंजिला घर में आग का तांडव, नीचे कार से फैली आग। इनसेट- फफक-फफक कर रोता बेटा सुरेंद्र

बता दें ई वाहन की बैटरी फटने से हाल ही में इंदौर के एक परिवार की खुशियां लील ली थीं। वहीं ऐसे मामले लगातार सामने आने से अब ई वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एक्सपर्ट लगातार चेता रहे हैं, सावधानियां बरतने को कह रहे हैं। लेकिन ई बैटरी के मामले थमने के बजाय लगातार सामने आ रहे हैं।

Updated on:
23 Apr 2026 02:35 pm
Published on:
23 Apr 2026 02:32 pm