एशिया

ईरान परमाणु समझौताः अमरीका को पाक की नसीहत, ‘अंतरराष्ट्रीय संधियों में मनमानी ठीक नहीं’

पाकिस्तान ने कहा, 'हमारा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संधियां और समझौते बड़ी मशक्कत के बाद शुरू हुई बातचीत के बाद होते हैं।'

2 min read

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐतिहासिक ईरान परमाणु समझौते से बाहर निकलने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने अपनी औपचारिक प्रतिक्रिया में वाशिंगटन से अंतरराष्ट्रीय समझौतों का सम्मान करने का आह्वान किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा, 'पाकिस्तान को यकीन है कि संयुक्त समग्र कार्ययोजना (जेसीपीओए) जटिल मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाने का बहुत ही अच्छा उदाहरण है।'

'बड़ी मशक्कत से होते हैं अंतरराष्ट्रीय समझौते'

ये भी पढ़ें

ईरान-अमरीका परमाणु समझौता रद्द, भारत समेत दुनिया के बाकी देशों पर ये होगा असर

प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा, 'पाकिस्तान को विश्वास है कि अंतरराष्ट्रीय संधियां और समझौते बड़ी मशक्कत के बाद शुरू हुई बातचीत के बाद होते हैं और इस तरह के समझौतों को मनमाने ढंग से रद्द करना बातचीत और कूटनीति के मूल्यों में विश्वास को कमतर करता है।' यह अलग बात है कि खुद पाकिस्तान कई अंतरराष्ट्रीय समझौतों की लगातार अवहेलना करता है।

ईरान समझौते को दरकिनार कर चुका है अमरीका

आपको बता दें कि मंगलवार को अमरीका ने ईरान के साथ हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते को दरकिनार करते हुए उससे अलग होने का फैसला कर लिया है। अमरीका के इस निर्णय को दुनिया के कई देश सही नहीं मान रहे हैं और खुलेआम उनकी आलोचना कर रहे हैं। अमरीका के इस फैसले से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।

ईरान समझौते की प्रमुख शर्तें

ईरान के परमाणु कार्यक्रम में को नियंत्रित करने के लिए 2015 में वियना में एक समझौता हुआ था, जिसे ईरान परमाणु समझौता कहा जाता है। इस समझौते में कई शर्तों पर सहमति बनी थी।

ये भी पढ़ें

ईरान परमाणु समझौताः संयुक्त राष्ट्र ने कहा- पीछे ना हटे अमरीका, ट्रंप ने दिया ऐसा जवाब
Published on:
10 May 2018 11:08 am
Also Read
View All