नए कानून के लागू होने के साथ ही दिल्ली में अलग-अलग योग्यता और दक्षता के हिसाब से न्यूनतम वेतन तय हो गया है। सबसे कम वेतन 13,896 रुपए हर महीने के लिए तय है। ये नई दरें 25 फरवरी 2017 को लागू की गई थीं।
- अकुशल कर्मचारी को 13,896 रुपए मासिक
- अर्धकुशल या दसवीं फेल कर्मचारी को 15,296 रुपए मासिक
- कुशल या दसवीं पास कर्मचारी को 16,858 रुपये मासिक
- ग्रेजुएट या इससे अधिक पढ़े-लिखे कर्मचारी को 18,332 रुपये