धर्म/ज्योतिष

Panchang: आज का पंचांग 4 मई 2026: सर्वार्थसिद्धि योग में करें ये काम, जानें शुभ मुहूर्त और राहु काल

Aaj Ka Panchang 4 May 2026 : आज का पंचांग 4 मई 2026 (सोमवार) : तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहु काल, दिशा शूल और शुभ चौघड़िया। सर्वार्थसिद्धि योग व शुभ मुहूर्त में करें महत्वपूर्ण कार्य।

2 min read
May 03, 2026
Aaj Ka Panchang 4 May 2026 : आज का पंचांग 4 मई 2026 (सोमवार) (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Panchang 4 May 2026 : आज का पंचांग 4 मई 2026, सोमवार के अनुसार आज विक्रम संवत 2083 के रौद्र नाम संवत्सर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज अनुराधा नक्षत्र प्रातः 9:58 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा। दिन में सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार आज के दिन राहु काल सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक रहेगा, इसलिए इस समय महत्वपूर्ण कार्यों से बचना चाहिए। वहीं अमृत, शुभ, चर और लाभ चौघड़िया के दौरान कार्य प्रारंभ करना विशेष फलदायी रहेगा।

ये भी पढ़ें

Surya Budh Yuti Mesh Rashi: मेष राशि में सूर्य-बुध की युति: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के दरवाजे

इसके अलावा आज पूर्व दिशा में दिशा शूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा टालना उचित रहेगा। ज्योतिष के अनुसार आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी, जो साहस, दृढ़ता और परिश्रम के लिए जानी जाती है।

आज का पंचांग सोमवार 4 मई, 2026 | Panchang Today 4 May 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 16 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

क्रमांकचौघड़िया प्रकारसमयस्थिति
1अमृतसूर्योदय – 07:29अत्यंत शुभ
2शुभ09:07 – 10:45शुभ
3चर02:02 – 03:40सामान्य शुभ
4लाभ03:40 – (सूर्यास्त से पहले)लाभकारी
5अमृतलाभ के बाद – सूर्यास्त तकअत्यंत शुभ

दिशा शूल - आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 7.30 से 9.00 तक
तिथि – तृतिया तिथि अंतरात्रि 5.25 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि होगी ।
नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र दिन 9.58 तक रहेगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।
योग – परिघ योग रात्रि 11.20 तक रहेगा तदुपरान्त शिव योग रहेगा ।
करण – वणिज करण दिन 4.13 तक रहेगा तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से दिन 9-58 तक,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 16-13 से रात्रि 5-25 तक. मां आनन्दमयी जयंती, गंडमूल प्रारंभ प्रातः 9-58 से,
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृश्चिक राशि में होगा ।

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृश्चिक होगी ।
  • आज दिन 9.58 तक जन्म लेने वाले बच्चों का अनुराधा नक्षत्र होगा तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ने, नो, या, यी पर रखे जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। ऐसे जातक स्थिर प्रवृति के होते हैं। ये जिद्दी, साहसी, उत्साही, व्यवहार-कुशल, स्पष्टवादी, परिश्रमी, कर्तव्यनिष्ट, ईमानदार, समझदार, ज्ञानी, साहसी, दृढ़संकल्प, शीघ्र उत्तेजित हो जाने वाले व अपनी मेंहनत से कार्य करने वाले होते हैं। ऐसे जातक जिस कार्य को करने का निश्चय कर लेते हैं उसे दृढ़तापूर्वक पालन करने का प्रयास भी करते हैं। ये केमिस्ट, इंजिनियर, वकील, पुलिस, सेना-विभाग, अध्यापन, ज्योतिष, अनुसंधानकर्ता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 3 May to 9 May 2026 : साप्ताहिक राशिफल 3–9 मई 2026: बुधादित्य राजयोग से बदलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Published on:
03 May 2026 12:12 pm
Also Read
View All