Budh Margi 2025: हर ग्रह निश्चित समय बाद अपनी स्थिति में परिवर्तन करता है। ग्रहों के संयोजन के कारण यह राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। बुध 7 अप्रैल की शाम को मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। आइये जानते हैं इसका किन राशियों को फायदा हो सकता है। (Budh Shani Rahu Yuti)
Budh Shani Rahu Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुद्धि, वाणी, विद्या, तर्क-वितर्क, सूचना, संवाद, व्यापार के कारक ग्रह बुध 07 अप्रैल 2025 की शाम 04.04 बजे अपनी नीच की राशि, मीन राशि में मार्गी (Budh Margi 2025) होंगे। यहां ये 7 मई 2025 तक रहेंगे, इससे 24 दिन पहले बुध इसी राशि में वक्री हो गए थे।
बुध की अवस्था में हो रहे इस बदलाव का शिक्षा, दूरसंचार, व्यापार इत्यादि क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। आइये जानते हैं कि बुध मार्गी का किन राशियों को फायदा हो सकता है।
वृषभ राशि वालों के लिए बुध मार्गी अवस्था में सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देगा। हालांकि मीन राशि बुध की नीच राशि है, इसलिए वृषभ राशि वालों को सावधानी से काम करना होगा। ऐसी स्थिति में वृषभ राशि वालों को बुध मिले-जुले या औसत से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। इस समय वृषभ राशि वालों को जमा पूंजी को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
सतर्कती से लिए फैसले आपको आर्थिक मामलों में लाभ दे सकते हैं। प्रियजनों के साथ भी तालमेल बिठाने की कोशिश करनी होगी, इससे संबंध मजबूत होंगे। अन्य मामलों में सामान्य तौर पर बुध अनुकूल परिणाम देगा। इससे आमदनी बढ़ सकती है और व्यापार में लाभ हो सकता है। मित्र किसी काम में सपोर्ट कर सकते हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए मीन राशि में बुध मार्गी सही रास्ते पर चलने से लाभ दे सकता है। इस समय मिथुन राशि वालों को बुध ग्रह औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। बुध ग्रह पद-प्रतिष्ठा का लाभ करा सकता है, लेकिन मिथुन राशि वालों को अपनी छवि को लेकर जागरूक रहना होगा।
बुध का मीन राशि में मार्गी होना समझदारी से काम करने पर घर-गृहस्थी का आनंद दिलाएगा। सावधानी पूर्वक वाहन चलाकर आप यादगार यात्राओं पर जा सकेंगे। इससे व्यापार-व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर सावधानी से काम करने पर बुध का मीन राशि में मार्गी होना लाभदायक हो सकता है। मंदिर में दूध और चावल का दान करें।
ये भी पढ़ेंः
बुध का मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए भी लाभदायक हो सकता है, बशर्ते आप लापरवाही न करें। बुध, सिंह राशि के आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। यहां बुध अनुकूल परिणाम देते हैं, लेकिन नीच अवस्था में होने से कुछ मामलों में कमजोर परिणाम भी दे सकते हैं। हालांकि, यहां बुध देव आकस्मिक धन लाभ कराते हैं और सफलता, विजय दिलाते हैं।
सामाजिक मामलों में भी अच्छे परिणाम देते हैं, लेकिन नीच अवस्था में होने से सावधानी पूर्वक कदम उठाने होंगे। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत से अच्छा लाभ भी मिल सकता है। आर्थिक और पारिवारिक मामलों में समझदारी समस्याओं से राहत दे सकती है। किन्नरों को हरे कपड़े और हरी चूड़ियां भेंट करें, लाभ होगा।
बुध मार्गी तुला राशि वालों के द्वादश भाव के स्वामी हैं और छठे भाव में गोचर कर रहे हैं जहां प्रायः शुभ फल देते हैं। हालांकि नीच अवस्था में फल में कमी आ सकती है। इधर द्वादश भाव के स्वामी का छठे भाव में चला जाना विपरीत राजयोग जैसी स्थिति बना रहा है। इससे बुध ग्रह तुला राशि वालों को अनुकूल परिणाम देंगे। विदेश से संबंधित मामलों में भी बुध का मीन राशि में मार्गी होना आपके लिए मददगार बनेगा।
बुध मीन राशि में मार्गी रहने के दौरान यात्राओं में कुछ कठिनाई दे सकते हैं, लेकिन ये यात्रा सफल रहेंगी। विनम्र रहने से वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पिता और पिता तुल्य लोगों के सहयोग से अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बुध की सीधी चाल तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक मामलों में भी बढ़त दिला सकती है। कुछ सावधानियों को अपनाने की स्थिति में बुध का मार्गी होना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
धनु राशि वालों के लिए मीन राशि में बुध मार्गी होकर करियर, रोजगार और दांपत्य जीवन पर प्रभाव डाल सकते हैं। धनु राशि के चौथे भाव में बुध मार्गी हो रहे हैं, आमतौर पर यह स्थिति धनु राशि वालों को शुभ फल देती है। लेकिन नीच अवस्था में होने और राहु , शनि जैसे पाप ग्रहों की संगति से हो सकता है बुध पूर्ण रूप से शुभ फल न दे पाएं, लेकिन आपका सहयोग करेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई के बाद अच्छी सफलता मिल सकती है।
दैनिक रोजगार में भी बुध के मीन राशि में मार्गी होने की अवस्था में सावधानी से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। विवाहित जातकों को दांपत्य जीवन का ख्याल रखना होगा। चौथे भाव में बुध माता का सुख, जमीन-जायदाद का लाभ, घरेलू सुख देने और बड़े लोगों से मित्रता कराने के मामले में अनुकूल फल देते हैं। लेकिन नीच अवस्था में होने से सावधानी रखनी होगी।
बुध मार्गी कुंभ राशि वालों के लिए भी सावधान रहने पर अच्छे फल दे सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इस भाव में बुध अच्छे परिणाम देते हैं। लेकिन नीच अवस्था और राहु शनि ग्रहों के प्रभाव में होने से कुछ नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं। लेकिन सतर्क होने पर मिलेजुले या औसत परिणाम दे सकते हैं।
मीन राशि में बुध मार्गी की अवधि में कुंभ राशि वालों को बातचीत का तौर-तरीका बहुत शुद्ध और सभ्य रखना होगा। मित्रों और प्रियजनों से बात करते समय कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। परिजनों से संबंधित मामलों में भी बहुत सावधानी रखनी होगी। आर्थिक जीवन में किसी प्रकार का रिस्क न लेने में ही भलाई है।
जमा धन को भी फिलहाल निवेश करने से बचने की जरूरत रहेगी। इससे आपको बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको मनपसंद भोजन करने के अवसर मिलते रहेंगे। मांस-मदिरा आदि का त्याग करके शुद्ध और सात्विक बने रहें।
ये भी पढ़ेंः
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।