धर्म/ज्योतिष

Ketu Nakshatra Gochar Effect: 8 महीने संभलकर रहें इन 7 राशियों के लोग, केतु नक्षत्र परिवर्तन से गहराएगा संकट

Ketu Nakshatra Gochar Effect: हर ग्रह का राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन लोगों पर असर डालता है। अब छाया ग्रह केतु ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। इससे 7 राशियों के लोगों पर संकट गहरा सकता है। इन लोगों को सतर्क रहना चाहिए। आइये जानते हैं किन राशियों पर संकट गहरा सकता है।

3 min read
Nov 11, 2024
Ketu Nakshatra Gochar Effect November 2024: केतु नक्षत्र परिवर्तन नवंबर 2024

Ketu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु का राशि परिवर्तन हो या केतु का नक्षत्र परिवर्तन बेहद प्रभावशाली होता है। पंचांग के अनुसार केतु सूर्य के उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 10 नवंबर से 20 जुलाई तक 8 महीने रहेंगे। इस दौरान केतु के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों के लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसलिए 8 महीने तक इन 7 राशियों के लोगों को संभलकर रहना चाहिए …

मेष राशि

केतु नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से मेष राशि के ऐसे लोग जो सरकारी नौकरी में हैं, उनके लोगों से झगड़े हो सकते हैं। इस समय मेष राशि वालों की नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं। सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी, लेकिन नई समस्याओं से भी रूबरू होना पड़ेगा। 8 महीने तक ऐसी स्थितियां बनी रहेंगी। इस समय केतु के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए। रात में ब्लैक एंड वाइट कंबल दान करना शुभ है।

वृषभ राशि

केतु नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से 20 जुलाई तक यानी 8 महीने की अवधि में वृषभ राशि वालों के नाम सम्मान में कमी आ सकती है। इस समय एसिडिटी, हाइपर एसिडिटी या डाइजेशन की समस्या होगी। अवारा कुत्तों को रोज भोजन खिलाएं तो केतु के दुष्प्रभाव से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में केतु का प्रवेश मिथुन राशि वालों की मानसिक शांति छीन सकता है। अगले आठ महीने प्रॉपर्टी का कोई न कोई विवाद आपके सामने आ सकता है। पारिवारिक माहौल भी तनाव पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं भी उभरेंगी। इस समय किसी को कुवचन न बोलें। मार्च महीने में इन चीजों को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। हर सोमवार शिव मंदिर में जाएं और पीले फूल अर्पित करें, लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः

कर्क राशि

उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में केतु का गोचर आपका अहंकार बढ़ा सकता है। इस समय केतु का नक्षत्र परिवर्तन पारिवारिक मतभेद बढ़ा सकता है। प्रॉपर्टी का विवाद भी उभर सकता है। खानपान की आदतें बिगड़ सकती हैं जो आपकी सेहत पर खराब असर डालेंगी। इस समय दांतों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होगा। रोज ॐ गंग गणपतये नमो नमः मंत्र का जाप आपको केतु के दुष्प्रभाव से बचाएगा। इसके बाद केतु आपके धन-धान्य में वृद्धि करेंगे।

कन्या राशि

केतु का उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कन्या राशि वालों को बेचैन कर सकता है। इस समय आपकी वाणी कटु हो सकती है, विशेष रूप से नवंबर से लेकर आगे के चार महीने पीड़ादायक रहेंगे। इस समय में आप ब्लैक एंड वाइट कंबल लेकर जरूरतमंद लोगों में रात के समय बांटें, राहत मिलेगी।

कुंभ राशि

उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में केतु का नक्षत्र गोचर कुंभ राशि वालों की परेशानी बढ़ाएगा। इस समय आपके साथ कुछ ऐसी चीज हो सकती हैं जो आपको स्ट्रेस दे। किसी तरह के किसी ठगी का शिकार हो सकते हैं। इस समय सफेद रेशम का धागा या साटन का धागा दोनों पैरों के अंगूठे पर बांध कर रखिए, केतु के दुष्प्रभाव से बचेंगे।

ये भी पढ़ेंः

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में केतु का गोचर दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। जीवन साथी के मूड स्विंग आपको परेशान करेंगे। जीवन साथी की हेल्थ भी चिंतित करेगी। गुस्सा हावी हो सकता है। काम-कारोबार लंबी यात्राएं हो सकती हैं। जो लोग विदेश सेटल होना चाहते हैं उनको अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः

Also Read
View All

अगली खबर