धर्म/ज्योतिष

New Year 2025 Sanyog: नव वर्ष 2025 फर्स्ट डे के 4 शुभ योग लाइफ बनाएंगे हैप्पी, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

New Year 2025 Sanyog: नव वर्ष 2025 शुभ संयोग से हो रहा है। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। जयपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानें 4 शुभ योग में नव वर्ष की शुरुआत के कारण आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।
2 min read
New Year 2025 Sanyog 1 January Astrology
New Year 2025 Sanyog 1 January Astrology: नए साल 2025 के पहले दिन बनेंगे कई शुभ संयोग

New Year 2025 Sanyog: जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार इस बार अंग्रेजी नववर्ष बेहद ही शुभ संयोग में शुरू होने वाला है। इस दौरान कई ग्रहों के गोचर से कई शुभ संयोग बनेंगे। इसके कारण नव वर्ष 2025 कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है।


डॉ. व्यास के अनुसार अंग्रेजी नववर्ष 2025 के पहले दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो कई राशि के लोगों के लिए सुख समृद्धि और तरक्की लाने वाले हैं। 1 जनवरी को ही द्वितीया तिथि, उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र और हर्षण, शिव वास, बालव और कौलव योग बनने जा रहे हैं। इसके अलावा साल भर भी ग्रहों का राशि परिवर्तन जारी रहेगा।

इसका असर सभी राशि वालों पर पड़ेगा। इन शुभ योग के बीच नए साल की शुरुआत होना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आम मान्यता के अनुसार यदि किसी काम या साल की शुरुआत जैसे साल का पहला दिन अच्छा गुजरता है तो पूरा साल अच्छा रहता है।

देखें वीडियोः

बुधवार से साल की शुरुआत होगी शुभ

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार नए साल 2025 का आरंभ बुधवार से हो रहा है। यह दिन शिव पुत्र कार्तिकेय के छोटे भाई भगवान गणेश की पूजा और व्रत के लिए समर्पित है। गणेशजी सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं और इसी दिन से नए साल की शुरुआत हर व्यक्ति के लिए मंगलकारी होने वाला है। यह संयोग कई वर्षों बाद बना है। इस कारण नया साल और खास हो गया है।

ये भी पढ़ेंः


इधर, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2025 की शुरुआत में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग शुक्र के 27 जनवरी को मीन राशि में गोचर से बन रहा है। इसके साथ वर्ष 2025 दो बड़े प्रभावशाली ग्रह शनिदेव और गुरु राशि परिवर्तन करेंगे।

इसके अलावा नए साल की शुरुआत हर्षण, शिववास, बालव और कौलव योग से होने से कुछ राशि वालों के लिए 2025 बेहद शुभ रहेगा। शनिदेव 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। शनि ग्रह पिछले ढाई वर्ष से कुंभ में विराजमान थे। अब 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसी साल गुरु, राहु, केतु आदि का भी गोचर होगा। इससे सभी राशियों, देश और दुनिया पर असर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः


आइये जानते हैं शुभ योगों का सभी राशियों पर असर

मेष, वृश्चिक : सफलता तो मिलेगी। लेकिन इसके लिए आपको संघर्ष करना पड़ेगा।
वृष, तुला: नया वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में लाभ दिलाएगा। प्रमोशन भी मिल सकता है।
मिथुन, कन्या : सभी प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। तो वहीं इन्हें भी इंक्रीमेंट मिल सकता है।
कुंभ, मकर : पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वाहन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विवादों से दूर रहें।
धनु, मीन: अभी तक रुके कार्य पूरे होंगे। धर्म लाभ मिलने लगेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
कर्क : नया साल कुछ मानसिक तनाव लेकर आ सकता है।
सिंह : मेहनत करनी पड़ेगी। इसी के बाद आपको सफलता मिलेगी।