
ज्योतिष में केतु को पाप ग्रह यह छाया ग्रह माना जाता है। यह मोक्ष, आध्यात्म, तांत्रिक क्रियाओं का कारक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव देता है। इसे किसी भी राशि का आधिपत्य प्राप्त नहीं है। धनु केतु की उच्च राशि है जबकि मिथुन इसकी नीच राशि है। 27 नक्षत्रों में से तीन नक्षत्रों अश्विनी, माघ और मूल पर केतु का आधिपत्य है।
वैदिक ज्योतिष में राहु को अशुभ, छाया और पाप ग्रह माना गया है। यह ग्रह कठोर वाणी, जुआ, यात्रा, चोरी, त्वचा रोग और धार्मिक यात्रा का कारक है। राहु के कुंडली में अशुभ स्थान में होने पर व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। इस ग्रह को भी किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। राहु मिथुन राशि में उच्च का और धनु राशि में नीच का होता है।
ये भी पढ़ेंः
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। इनके राशि परिवर्तन में करीब 18 माह लगते हैं। अगले साल 18 मई 2025 को राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। इससे तीन राशि के लोगों की किस्मत पलट जाएगी। इस बीच अगले 18 माह इन राशियों को लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं कौन है वो लकी राशियां …
मई 2025 में राहु और केतु का गोचर वृषभ राशि वालों को भी लाभ देगा। इस समय वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिणाम आएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार इस समय आपका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है और आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। इस समय वृषभ राशि वाले खूब धन कमाएंगे और पैसों की बचत करने में भी सफल होंगे। हर तरह से राहु केतु का गोचर आपके लिए फायदेमंद होगा।
ये भी पढ़ेंः
राहु केतु का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए भी फायदेमंद है। इस समय दोनों छाया ग्रह आपकी जिंदगी संवार सकते हैं। सिंह राशि वालों के करियर के लिए यह अच्छा समय है। इस समय आपको खूब तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी, वेतन वृद्धि मिल सकती है। राहु केतु गोचर अवधि में सिंह राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस बीच कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको विजय मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशियां रहेंगी। रिश्तों में सुधार आएगा।
साल 2025 में राहु और केतु राशि परिवर्तन का सबसे बड़ा लाभ कुंभ राशि के लोगों को मिलेगा। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव और राहु केतु की मित्रता इस राशि के लोगों को बड़ा लाभ पहुंचाएगी। ये लोग जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। मई 2025 से आने वाले डेढ़ साल कुंभ राशि के लोग खूब तरक्की करेंगे। आप अपने लिए प्रॉपर्टी, घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलेगी। इससे आपका मन प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। आपको करियर में बड़ी उपलब्धि मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः