धर्म/ज्योतिष

Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च-4 अप्रैल 2026 : ग्रहों का बड़ा बदलाव! इन 5 राशियों के लिए आने वाला है गोल्डन टाइम

Saptahik Rashifal 29 March To 4 April 2026 : 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। जानें ग्रहों के गोचर का प्रभाव, किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान, करियर, धन और प्रेम जीवन की पूरी भविष्यवाणी।

6 min read
Mar 27, 2026
Saptahik Rashifal 29 March To 4 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च–4 अप्रैल 2026 | सभी 12 राशियों का भविष्यफल (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Saptahik Rashifal 29 March To 4 April 2026 :साप्ताहिक राशिफल 29 से 4 अप्रैल 2026 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 का यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों के बड़े परिवर्तन कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। यह सप्ताह करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से कई नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास मेष से कन्या सहित सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें

Gemstone Moonga : मूंगा पहनने से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी है, कौन पहने, कैसे पहने और सही तरीका

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि | Saptahik Rashifal Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह धन की आवक कम और खर्च की अधिकता जयादा रहेगी। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अपेक्षा से कम फलदायी साबित होगी।


हालांकि यह व्यापार का एक हिस्सा है और ऐसी स्थिति लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौटता हुआ दिखाई देगा। नौकरीपेशा लोगों को इस पूरे सप्ताह अपने कार्य को समय पर और बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता बनी रहेगी।

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। पूरे सप्ताह कामकाज की अधिकता और दिनचर्या सही नहीं होने के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरंदाज न करें अन्यथा लापरवाही करने पर आपको अस्पताल केे चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

रिश्ते-नाते की दृष्टि सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपकी अपने प्रियजनों के साथ किसी व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन उत्तरार्ध तक किसी वरिष्ठ व्यक्ति के जरिए सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर अनुकूल हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय ले सकते हैं। यह समय प्रेम संबंध के लिए अनुकूल रहेगा।
उपाय: राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल वृष राशि | Saptahik Rashifal Vrishabh Rashi

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन के किसी भी क्षेत्र में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना उचित रहेगा। इस सप्ताह जल्दबाजी या असमंजस में काम करने आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष को पूरा अथवा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस दौरान आय में अवरोध आने और खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके सोचे हुए कार्य धीमी गति से पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिश्रम और प्रयास के अनुरूप कार्यों में सफलता न मिलने पर मन थोड़ा दुखी रहेगा। हालांकि सुखद पहलू यह है कि इस दौरान आपके अपने आपके साथ पूरी तरह से खड़े रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा।

इस दौरान क्रोध में आकर और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह धन के लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्कता रहेगी। इस सप्ताह किसी को पैसा उधार देने से बचें अन्यथा वह फंस सकता है।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि | Saptahik Rashifal Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों की मनचाहे जगह पर तबादले या प्रमोशन की कामना पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके पद एवं कद में वृद्धि के योग बनेंगे। आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। उसमें आपको यथोचित प्रगति एवं लाभ होता हुआ दिखाई देगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पिकनिक-पर्यटन के योग बनेंगे। इस दौरान की जाने वाली यात्रा सुखद साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह घर-परिवार में धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य संपन्न होंगे। परिजनों के साथ अधिक समय व्यतीत होने के कारण पारस्परिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपकी लाइफ में किसी मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: लक्ष्मीनारायण की पूजा करें।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि | Saptahik Rashifal Kark rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को जोखिमपूर्ण कार्यों को करने से बचना चाहिए तथा अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखना चाहिए क्योंकि इस सप्ताह आपके द्वारा उठाए गये कदम और आपका व्यवहार आदि ही आपके लिए लाभ अथवा हानि का कारण बनेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों एवं अधीनस्थ लोगों को मिलाजुलाकर काम करना उचित रहेगा।

चूंकि यह पूरा सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए मध्यम रहने वाला है। ऐसे में कार्यालय में लोगों की बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार से जुड़ी कोई भी बड़ी डील अथवा उससे संबंधी कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए। कागज संबंधी कार्य पूरा करके रखें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलना पड़ सकता है।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से देखें तो सप्ताह की शुरुआत निजी संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकती है। इस दौरान किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंध में दरार आ सकती है या फिर वह टूट सकता है। प्रेम संबंध में भूलकर भी किसी भी प्रकार का दिखावा या फिर कहें बेवजह का प्रदर्शन न करें अन्यथा आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि | Saptahik Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने के पहला सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाही नौकरी या फिर आय के साधन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा या फिर कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपके द्वारा किए गये प्रयास सफल होंगे। विदेश यात्रा और वहां से जुड़े कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे। यइ सप्ताह सिंह राशि के जातकों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़े अवसर लेकर आयेगा।

इस सप्ताह आपका सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ जुड़ाव होगा और आप उनकी मदद से लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। व्यक्ति विशेष की मदद से आपको लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति इस सप्ताह कठिन परिश्रम और अथक प्रयास के बल पर कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता को साबित करने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो आपके कद एवं पद में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ आपकी बढ़िया ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। आपका दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लाइफपार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि | Saptahik Rashifal Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान स्वजनों से मनचाही मदद न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रयासों का प्रतिफल न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह का पूर्वार्ध न आत्मीय संबंध बल्कि सेहत की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल साबित होगा। इस दौरान मौसमी अथवा कोई पुरानी बीमारी उभरने के कारण शारीरिक कष्ट मिल सकता है।

इस सप्ताह वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां थोड़ी आपके प्रतिकूल रह सकती हैं। कार्य एवं जिम्मेदारियों में अचानक से बड़े बदलाव आने के कारण कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। इस दौरान उच्चाधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने पर स्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं।

यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए। साथ ही साथ नियमों और प्रक्रियाओं के उल्लंघन से बचें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियों के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या भी आपके परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं। हालांकि तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच लव अथवा लाइफपार्टनर का साथ संबल प्रदान करेगा।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Ank Jyotish Mulank 7 : दिखने में शांत, दिल जीतने में माहिर: केतु का यह मूलांक है सबसे खास

Also Read
View All

अगली खबर