धर्म/ज्योतिष

29 साल बाद कुंभ राशि में बना षड्यंत्री योग, किसी को नफा तो किसी को होगा नुकसान, एक माह तक बर्फबारी और शीतलहर का अनुमान

Shani Shukra Yuti Kumbh Rashi: शुक्र गोचर से ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव आ गया है, इससे 29 साल बाद षड्यंत्री योग बना है। इससे किसी को नफा होगा तो किसी को नुकसान, मौसम पर भी बड़ा असर पड़ेगा। आइये जानते हैं षड्यंत्री योग का असर क्या होगा ..
2 min read
Shani Shukra Yuti Kumbh Rashi
Shani Shukra Yuti Kumbh Rashi: शनि शुक्र युति से बना षड्यंत्रकारी योग

Shadayantri Yog Effect: हिंदू पंचांग के अनुसार 28 दिसंबर 2024 की रात 11.48 बजे शुक्र गोचर हुआ है। शनिवार को शनि की राशि कुंभ में शुक्र का राशि परिवर्तन ग्रहों की स्थितियों में बड़ा बदलाव लाया है। इसके कारण यहां पहले से विराजमान शनि के साथ शुक्र की युति हुई है, इससे षड्यंत्री योग बना है।


इसका असर 28 जनवरी 2025 तक यानी शुक्र के अगले गोचर तक रहेगा। इस युति के साथ इस समय पांच अन्य ग्रह मंगल, बुध, गुरु, राहु और केतु वक्री स्थिति में रहेंगे। इससे किसी राशि को नफा होगा तो किसी को नुकसान होगा। इसका मौसम पर भी असर पड़ेगा, ज्योतिषियों से जानें क्या होगा षड्यंत्री योग का असर

28 जनवरी तक प्रभावी रहेगा षड्यंत्री योग


Shadayantri Yog Effect: ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन ने शुक्र और शनि की विशेष युति आने वाले एक माह को अत्यधिक संवेदनशील बना सकती है। खास बात यह है कि यह युति 29 साल बाद हो रही है, जो राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण समय का संकेत कर रहा है। इसके अलावा शुक्र की शनि से युति से बर्फबारी, वर्षा, शीत लहर का प्रकोप 28 जनवरी तक जारी रखेगा। इससे जन जीवन प्रभावित होगा।


डॉ. जैन के अनुसार कुंभ राशि में शुक्र शनि की युति और मंगल, बुध, गुरु, राहु और केतु की वक्री चाल से समाज, राष्ट्र और विश्व में संवेदनशीलता बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा शश योग भी बना हुआ है। यह योग सुख समृद्धि बढ़ाने वाला है। बहरहाल आइये जानते हैं शुक्र शनि युति, शश और षड्यंत्री योग का राशियों पर क्या होगा असर ..

ये भी पढ़ेंः

शुक्र शनि युति का राशियों पर यह होगा प्रभाव

मेष : चिंता निवारण, जायदाद वृद्धि।

वृष : शारीरिक कष्ट, तनाव, स्थानांतरण।

मिथुन : स्वास्थ्य चिंता, धोखा, परेशानी।

कर्क : धन लाभ, शुभ समाचार, मतभेद।

सिंह : यात्रा, शुभ प्रसंग, परेशानी, कष्ट।

कन्या : व्यर्थ विवाद, सफलता, धन लाभ।

तुला : प्रतिष्ठा में वृद्धि, भूमि लाभ यात्रा योग।

वृश्चिक : व्यर्थ की चिंता, सहयोग प्राप्त।

धनु : प्रॉपर्टी से लाभ, रोग, पुत्र सुख।

मकर : मेहमान आगमन, मतभेद बढ़ेगा।

कुंभ : धन खर्च, बेवजह तनाव, चिंता, परेशानी।

मीन : भूमि लाभ, संतान सुख, यात्रा में कष्ट।

वीडियो में देखें टैरो कार्ड रीडर दीप्ति शर्मी की सभी 12 राशि के लोगों के लिए साल 2025 की टैरो भविष्यवाणी