धर्म/ज्योतिष

Weekly Tarot Rashifal : सूर्य-मंगल-शुक्र के राजयोग का असर: इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगा धन और खुशियों का साथ?

Weekly Tarot Horoscope 21 To 27 December 2025 : 21 से 28 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक टैरो राशिफल। सूर्य, मंगल और शुक्र के राजयोग से किन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और खुशियों का साथ? जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का विस्तृत टैरो भविष्यफल।

2 min read
Dec 19, 2025
Weekly Tarot Rashifal : साप्ताहिक टैरो राशिफल 21–28 दिसंबर 2025: तुला से मीन तक, राजयोग और ग्रहों का बड़ा प्रभाव (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Saptahik Tarot Rashifal 21 To 27 December 2025 : पौष मास का 16वां दिन और नया सप्ताह कई राशियों के लिए सौभाग्य के नए द्वार खोलने वाला है। इस सप्ताह सूर्य, मंगल और शुक्र धनु राशि में एक साथ विराजमान होकर मंगलादित्य और शुक्रादित्य जैसे शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं चंद्रमा के लगातार राशि परिवर्तन से कलात्मक, विष और ग्रहण योग का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, यह सप्ताह कई राशियों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों के अंत और नई खुशियों की शुरुआत का संकेत दे रहा है। जानिए तुला से मीन राशि तक का साप्ताहिक टैरो राशिफल

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading :  टैरो साप्ताहिक राशिफल : राजयोग का कमाल: 21-27 दिसंबर के बीच इन 6 राशियों के खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Tula Saptahik Tarot Rashifal)

सप्ताह में तुला राशि के जातकों की आय बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस हफ्ते आपकी आय में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, सप्ताह के मध्य में आप अपने प्रयासों से निराश हो सकते हैं। आर्थिक मामले भी कमजोर हो सकते हैं और जिस मदद की आप उम्मीद कर रहे थे, वह नहीं मिल पाएगी। गुरुवार की शाम से चीजें बेहतर होने लगेंगी और आपको दोस्तों से सहयोग की आवश्यकता महसूस हो सकती है।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Tarot Rashifal)

सप्ताह में काफी आनंदित महसूस करेंगे। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी और आप नए प्रोजेक्ट की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या सुलझ जाएगी। साथ ही इस हफ्ते आपके कामकाज में आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को आपको निराशा हो सकती है। आप अपने काम में रुचि खो सकते हैं और सामान्य से अधिक आलसी महसूस कर सकते हैं।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Tarot Rashifal)

सप्ताह धनु राशि के लोगों के लिए खुशियों और उत्साह से भरा रहने वाला है। इस हफ्ते आप किसी से कुछ भी अपेक्षा किए बिना खुश महसूस करेंगे। आस-पास के लोगों की मदद करने में आपको खुशी मिलेगी। इस हफ्ते आप अपने कामकाज पर काफी गर्व महसूस करेंगे। मंगलवार और बुधवार को आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा और आपको लाभ में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस हफ्ते आपकी अपने भाई बहन से अच्छी बनेगी।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Makar Saptahik Tarot Rashifal)

सप्ताह में मकर राशि के लोगों के खर्चे काफी ज्यादा रहने वाले हैं। इस हफ्ते आपका सामना कई चुनौतियां रहने वाली हैं। हो सकता है की आपकी योजनाएं आपके हिसाब से न चल पाएं। लेकिन, सप्ताह के मध्य से आपकी चीजें बदलना शुरू हो जाएंगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप शुक्रवार और शनिवार को यात्रा करेंगे और आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Tarot Rashifal)

सप्ताह कुंभ राशि के जातक अपनी चिंताओं से थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं। आपके बच्चों का सहयोग और उपलब्धियां आपको खुशी देंगी। आप नई परियोजना शुरू करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे, साथ ही आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, और आपकी आय में कमी आ सकती है। आप निराश महसूस कर सकते हैं, और दोस्तों से मदद नहीं मिल सकती है।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Tarot Rashifal)

मीन राशि के लोगों को सप्ताह में प्रगति के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आपको अपने बच्चों से खुशी मिलेगी और काम के नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने की भी संभावना है। आपको अपनी आय में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, और खर्च बढ़ सकते हैं। साथ ही इस हफ्ते आपको वरिष्ठ लोगों से निराशा का सामना करना पड़ सकता है।।

ये भी पढ़ें

Wealth Prediction for 2026 : 2026 में मालामाल होने का संकेत! जानें जन्मतिथि अनुसार धन योग

Also Read
View All

अगली खबर