
2024 Maruti Dzire Global NCAP Rating: फोर्थ जनरेशन मारुति डिजायर, ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त करने वाली पहली मारुति सुजुकी मॉडल बन गई है। हाल ही में इस नए मॉडल का क्रैश टेस्ट किया गया, जिसमें 34 में से 31.24 अंकों के साथ एडल्ट पैसेंजर सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग और 42 में से 39.20 अंकों के साथ चाइल्ड पैसेंजर के लिए 4-स्टार रेटिंग हासिल किया है।
यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस मॉडल की टेस्टिंग की गई; वह मेड-इन-इंडिया, मेड-फॉर-इंडिया था, और इसमें 6 एयरबैग, रिमाइंडर के साथ सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, पीछे की आउटबोर्ड सीटों के लिए Isofix माउंट, और लोड लिमिटर्स के साथ सीटबेल्ट प्रेटेंसर शामिल थे। New Maruti Dzire, यूएन 127 पैदल चल रहे पैसेंजर्स की सेफ्टी स्टैंडर्ड को भी पूरा करती है।
इस क्रैश टेस्ट के नतीजों से पता चलता है कि नई मारुति डिजायर, ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन को अच्छी सेफ्टी दी है, लेकिन चेस्ट प्रोटेक्शन के लिहाज से ड्राइवर के लिए सीमित वहीं पैसेंजर के लिए पर्याप्त सेफ्टी है। इसके आलावा ड्राइवर और पैसेंजर के घुटनों के लिए अच्छी सेफ्टी मिली है।
बॉडीशेल को स्थिर और आगे के भार को झेलने में सक्षम माना गया, और फुटवेल एरिया भी स्थिर रहा है। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में, नई मारुति डिजायर ने सिर, छाती, पेट और Pelvis (कूल्हा) के लिए अच्छी सेफ्टी दिखाई है। साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में; इसने सिर, पेट और कूल्हा के लिए भी अच्छी सुरक्षा प्रदान की है, जबकि छाती की सेफ्टी को मामूली माना गया। Electronic stability control (ESC) का परफॉर्मेंस ग्लोबल एनसीएपी की जरूरतों के लिहाज से अच्छा था।
बच्चों की सेफ्टी की बात करें तो, नई डिजायर ने 3 साल के बच्चे की सीट को आगे की ओर हद से ज्यादा हिलने से रोका है, जिसे आइसोफिक्स एंकरेज का यूज करके आगे की ओर इंस्टॉल किया गया था। जबकि इसने सामने से टक्कर के दौरान सिर और छाती के लिए पूरी सेफ्टी दी है, गर्दन सेफ्टी को सीमित माना गया। नई डिजायर ने 18 महीने के बच्चे के डमी के लिए सिर के संपर्क को भी रोका, जिसे आइसोफिक्स एंकरेज के माध्यम से पीछे की ओर इंस्टाल किया गया था। Common Rail System (CRS) के नतीजों ने 18 महीने और 3 साल के बच्चे दोनों के लिए पूरी सेफ्टी दिखाई है।
टुवर्ड्स जीरो फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव प्रेजिडेंट डेविड वार्ड ने नई मारुति डिजायर के क्रैश टेस्ट नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा, "नई डिजायर की 5-स्टार रेटिंग इसके पिछले जनरेशन की तुलना में मारुति सुजुकी के लिए एक महत्वपूर्ण सेफ्टी बेंचमार्क स्थापित करती है।" मारुति के मॉडल और अन्य कारों का भी हमने परीक्षण किया है। ग्लोबल एनसीएपी इस मील के पत्थर वाले टेस्टिंग रिजल्ट का गर्मजोशी से स्वागत करता है। हमें उम्मीद है कि आगे चलकर मारुति अपने सभी मॉडलों में सुरक्षा के इस उच्च स्तर को हासिल करने की कोशिश करेगी। आगे उन्होंने कहा कि, अगर कंपनी ऐसा करती है तो, यह भारतीय ग्राहकों के लिए वाहन सुरक्षा में बड़ा बदलाव होगा।
मारुति सुजुकी इंडिया 11 नवंबर को भारत में फोर्थ जनरेशन डिजायर को लॉन्च करेगी।