Most Expensive Bike in India: भारत में 2-व्हीलर्स की खूब बिक्री होती है, ये हमारी रोजमर्रा की जरूरतों का हिस्सा है। चाहे हमें बाजार से खरीदारी करनी हो या फिर ऑफिस जाना हो सभी जगह यूजफुल है, क्योंकि भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइक चलाना आसान होता है, साथ ही इनसे हमें अच्छा माइलेज भी मिल जाता है। इसके साथ ही इन बाइक्स की कीमत भी एक लाख रुपये के आसपास होती हैं, जिन्हे लगभग सब लोग अफोर्ड कर पाते हैं। हालांकि भारतीय बाजार में बहुत सारी बाइक मौजूद हैं जिनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। फिलहाल हम आपको इस आर्टिकल में भारत की सबसे महंगी बाइक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत जानकर आप भी दंग रह जायेंगे।