ऑटोमोबाइल

ये फ़िल्टर दुगना कर देता है आपकी बाइक का माइलेज, ऐसे कर सकते हैं इनस्टॉल

Bike Milage को आसनी से बढ़ा सकते हैं आप बस बाइक में इनस्टॉल करना पड़ेगा ये फ़िल्टर इस फ़िल्टर बढ़ा देता है बाइक का माइलेज

2 min read
Aug 08, 2019

नई दिल्ली:पेट्रोल के आसमान छूते हुए दाम की वजह से बाइकर्स की जेब पर काफी बोझ पड़ता है और खासकर तब जबकि आपकी बाइक ज्यादा माइलेज नहीं देती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे एक छोटे से फ़िल्टर की मदद से आप अपनी पुरानी बाइक का माइलेज ( Bike Milage ) बढ़ा सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी।

सामान्य तौर पर कोई भी बाइक प्रति लीटर पेट्रोल में 40-50 किमी का माइलेज देती है और इस तरह से प्रदूषण भी ज्यादा होता है। अगर हम आपसे कहें कि आपकी यही बाइक प्रति लीटर में 100-120 किमी का माइलेज देने लगेगी तो शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा और ऐसा होना भी लाजमी है। अब तक कोई भी कंपनी ऐसा कारनामा नहीं कर पाई है कि प्रति लीटर में बाइक इतना ज्यादा चल पाए। अगर 1 लीटर पेट्रोल में कोई भी बाइक ज्यादा चलेगी तो जाहिर सी बात है प्रदूषण कम होगा।

आज हम आपको जो बता रहे हैं ये बिल्कुल सच है, इसके लिए आपको बाइक का इंजन बदलने की जरूरत नहीं है बल्कि बाइक में एक छोटी सी चीज लगानी है। जिसके बाद बाइक का माइलेज डबल से भी ज्यादा हो जाएगा। ये चीज हाइड्रोलिक फ्यूल फिल्टर है, जिसे आप ऑटोमोबाइल पार्ट्स शॉप से खरीद सकते हैं। इसी के साथ ये फिल्टर ऑनलाइन साइट्स पर भी उपलब्ध है।

वैसे तो इस फिल्टर को खुद भी लगाया जा सकता है, लेकिन सुरक्षा के नजरिए से बात की जाए तो आप इसे मैकेनिक द्वारा ही लगवाएं। आप चाहें तो खुद खरीद कर मैकेनिक से लगवा सकते हैं या मैकेनिक द्वारा मंगवाकर भी इसे लगवा सकते हैं।

Updated on:
08 Aug 2019 04:36 pm
Published on:
08 Aug 2019 04:31 pm
Also Read
View All