ऑटोमोबाइल

GST कटौती के बाद सस्ती हो गई Tata Nexon: देखें पेट्रोल, डीजल और CNG के सभी वेरिएंट पर कितनी होगी बचत

Tata Nexon New Price After GST Cut: जीएसटी कटौती के बाद Tata Nexon अब और सस्ती हो गई है। 22 सितंबर 2025 से लागू नई GST दरों के तहत पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट्स पर अधिकतम 1 लाख 55 हजार रुपये तक बचत की जा सकती है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2025, 1:55 PM IST
Tata Nexon New Price After GST Cut
Tata Nexon New Price After GST Cut (Image: Tata Motors)

Tata Nexon New Price After GST Cut: टाटा मोटर्स ने आधिकारिक रूप से GST कटौती के बाद Nexon की कीमतों में 1 लाख 55 हजार रुपये तक कमी की घोषणा कर दी है। नई GST दरों के तहत सभी वेरिएंट्स अब 18% टैक्स स्लैब में आ गए हैं। पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट्स पर अब आपको पहले से कम कीमत चुकानी होगी। इस खबर में हम आपको बताएंगे किस वेरिएंट पर कितनी बचत होगी।

Tata Nexon एसयूवी पर कितनी होगी बचत?

Tata Nexon मिड-साइज सेगमेंट की SUV है। नए बदलाव से अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से 1 लाख 55 हजार रुपये तक की बचत होगी। चलिए जानते हैं किस वेरिएंट की कितनी कीमत कम होगी।

Tata Nexon के पेट्रोल वेरिएंट्स पर बचत

Tata Nexon के टॉप एंड पेट्रोल-DCT मॉडल पर बचत: 1.25 लाख रुपये तक

Tata Nexon पेट्रोल मॉडलबचत (लगभग)
Tata Nexon Smart/ Smart+/Smart+ S68,000 - 82,000 रुपये तक
Tata Nexon Pure/Pure+ S82,000 - 85,000 रुपये तक
Tata Nexon Creative/Creative+ S/Creative+ PS96,000 - 1,18,000 रुपये तक
Tata Nexon Fearless+ PS1,13,000 - 1,25,000 रुपये तक

Tata Nexon के डीजल वेरिएंट्स पर बचत

Tata Nexon के टॉप एंड डीजल-AMT मॉडल पर बचत: 1.55 लाख रुपये तक

Tata Nexon डीजल मॉडल बचत (लगभग)
Tata Nexon Smart+/ Smart+ S1,00,000 रुपये तक
Tata Nexon Pure/Pure+ S1,09,000 - 1,12,000 रुपये तक
Tata Nexon Creative/Creative+ S/Creative+ PS1,23,000 - 1,43,000 रुपये तक
Tata Nexon Fearless+ PS1,46,000 - 1,55,000 रुपये तक

Tata Nexon के CNG वेरिएंट पर बचत

Tata Nexon CNG मॉडल बचत (लगभग)
Tata Nexon Smart+/Smart+ S76,000 - 88,000 रुपये तक
Tata Nexon Pure/Pure+ S91,000 - 1,00,000 रुपये तक
Tata Nexon Creative/Creative+ S/Creative+ PS1,02,000 - 1,17,000 रुपये तक
Tata Nexon Fearless+ PS1,21,000 - 1,23,000 रुपये तक

नई कीमत कब लागू होंगी?

GST कटौती के तहत नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। Tata Motors उस दिन तक सभी वेरिएंट्स की विस्तृत एक्स-शोरूम कीमतें जारी करेगा।

नोट: ऊपर दी गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। बचत अनुमान, टैक्स में बदलाव के आधार पर की गई आंतरिक गणना पर आधारित है।

Updated on:
14 Sep 2025, 1:55 PM IST
Published on: