अयोध्या

‘टिन्नू हमारे भाई जैसा है, उसे फंसाया जा रहा है’ अयोध्या राम मंदिर घोटाले में आरोपी के बचाव में उतरी पड़ोसी तारा देवी

Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy Update: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में आरोपी टिन्नू यादव के समर्थन में उतरी पड़ोसी तारा देवी। पुलिस तलाशी पर उठाए सवाल, कहा- 'वो हमारे भाई जैसा, उसे फंसाया जा रहा है।' जानिए क्या है पूरा मामला।
2 min read
• •
Jun 28, 2026
Ram Mandir Donation Investigation, Ayodhya Police Raid Ram Mandir Case
टीन्नू यादव के बचाव में उतरी पड़ोसी तारा देवी | फोटो सोर्स- IANS

Ayodhya Ram Mandir Tinnu Yadav:राम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। रविवार सुबह जब पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर छापेमारी करने पहुंची, तो वहां ताला लटका मिला। इस दौरान टिन्नू यादव के पड़ोसियों ने खुलकर उनका बचाव किया। स्थानीय निवासी तारा देवी ने पुलिस और मीडिया के सामने साफ कहा कि टिन्नू उनके मोहल्ले के भाई जैसे हैं और उन्हें इस मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

'मोहल्ले के भाई हैं टिन्नू, पुलिस ने सबके सामने ली तलाशी'

मुख्य आरोपी टिन्नू यादव का बचाव करते हुए उनकी पड़ोसी तारा देवी ने पुलिस और मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि टिन्नू हमारे मोहल्ले का भाई जैसा है। हमने पुलिस से साफ कह दिया था कि तलाशी तभी होगी, जब हमारे मोहल्ले के सब लोग वहां मौजूद रहेंगे। उसी आधार पर सबके सामने तलाशी ली गई है, जिसे पुलिस और मीडिया भी देख रहे हैं। टिन्नू जी बहुत अच्छे इंसान थे, उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। उन्हें इस मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

सुबह 7 बजे 6 टीमों ने एक साथ मारा छापा

अयोध्या पुलिस और जांच एजेंसियों ने रविवार सुबह करीब 7 बजे इस मामले के सभी 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। इस बड़ी कारवाई के लिए 6 अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। टिन्नू यादव के घर पर ताला मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग के अफसरों को भी शामिल किया गया है ताकि आरोपियों की संपत्ति का पता लगाया जा सके।

अविनाश शुक्ला के घर भी जांच, अब तक ₹79.85 लाख बरामद

पुलिस की एक टीम मामले के अन्य आरोपी अविनाश शुक्ला के कौशलपुरी स्थित घर भी पहुंची। अविनाश के वहां न मिलने पर पड़ोस के एक दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि वे एक योगा सेंटर से जुड़े थे और अक्सर अपने पैतृक गांव आते-जाते रहते थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस मामले में अब तक करीब 79 लाख 85 हजार रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं।

जेल में कटी करवटें, सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेशी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर 25 जून को दर्ज हुई पहली FIR के बाद टिन्नू यादव सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट से 3 दिन की न्यायिक हिरासत मिलने के बाद सभी आरोपी फैजाबाद जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, जेल में आरोपियों की पहली रात काफी बेचैनी में गुजरी और वे रात भर सो नहीं पाए। सोमवार को इन सभी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला