अयोध्या

Ram Mandir Scam: ‘जो राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, वे हिंदुओं को दर्शन करने से रोक रहे हैं’, अयोध्या विवाद पर कांग्रेस MP का BJP पर हमला

Ayodhya Ram Mandir Theft: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) मामले पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा (Congress MP Kishori Lal Sharma) ने बीजेपी और यूपी सरकार पर हमला बोला है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2026, 2:51 PM IST
Ayodhya Ram Mandir Controversy
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद (फाइल फोटो- पत्रिका)

Ayodhya Ram Mandir Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाने से पहले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को नजरबंद करने से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस नेताओं को अयोध्या जाने से रोके जाने पर अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। किशोरी लाल शर्मा किसी तरह पुलिस को चकमा देकर अयोध्या पहुंच गए हैं।

कांग्रेस MP बोले- हम राजनीति करने नहीं आए

अयोध्या पहुंचकर कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा- हम प्रार्थना करने आए थे, तभी मुझे पता चला कि रातोंरात उन्होंने पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया है। ताकि हम प्रार्थना न कर सकें। हम यहां विरोध प्रदर्शन या राजनीति करने नहीं आए थे। हमने पहले से अनुमति भी ली थी। सांसद ने कहा कि उन्होंने पूरे अमेठी क्षेत्र को छावनी में बदल दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया है। यह सरकार की तानाशाही है। सरकार का मुख्य दोषी तक पहुंचने का कोई इरादा नहीं है, उनके इरादे स्पष्ट नहीं हैं।

सांसद का आरोप- हिंदुओं को दर्शन करने से रोका जा रहा

अयोध्या पहुंचे कांग्रेस सांसद किशोरी लाल ने कहा- हम लोग यहां दर्शन करने आए थे, लेकिन ये लोग दर्शन करने नहीं दे रहे हैं। ये चंदा चोरी को तो रोक नहीं पाए, लेकिन हिंदूओं को दर्शन करने से रोक रहे हैं। सांसद ने पूछा- यह कौन से धर्म की परंपरा है कि प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से हमें रोका जाए? बता दें कि किशोरी लाल बीती रात को ही अयोध्या के लिए रवावा हो गए थे। इसलिए वे पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे और अयोध्या पहुंच गए।

क्या है पूरा मामला?

UP काग्रेस के प्रतिननिधिमंडल दल ने आज यानी मंगलवार को अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन-पूजन का ऐलान किया था। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में प्रतिननिधिमंडल दल आज अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा था। अयोध्या जाने से पहले ही पुलिस ने अजय राय समेत कई कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

नजरबंद किए जाने पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। हमें दर्शन करने से भी रोका जा रहा है। कांग्रेस नेताओं की बस यह मांग है कि वे भगवान श्रीराम के दर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा- जमीन घोटाला करने वाले RSS-BJP के लोग हैं। भगवान राम उन्हें सद्बुद्धि दें। इन्होंने 'जय श्रीराम' के नारे लगाकर भगवान राम को पूरे देश में बेचा। आज ये लोग भगवान का ही चढ़ावा खा रहे हैं।

Also Read
View All
UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला