21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रावण ने सीता का हरण किया, उसका वंश नष्ट हो गया’, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने भोपाल में दी कड़ी प्रतिक्रिया

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) मामले पर बयानबाजी जारी है। अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा? आइए जानते हैं…
2 min read
Google source verification
bageshwar baba dhirendra shastri big statement on ram mandir donation controversy ayodhya

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फाइल फोटो पत्रिका)

उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर चंदा एवं चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) मामले पर भोपाल में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Peethadheeshwar Dhirendra Krishna Shastri) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चढ़ावा चोरी (Donation Theft) के सवाल पर पीठाधीश्वर ने कहा- जो लोग भगवान राम के धाम में ऐसी हरकतें करते हैं, उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- जब रावण ने माता जानकी का अपहरण किया था तो उसका पूरा वंश नष्ट हो गया था। उसी तरह जो कोई भी भगवान की मौजूदगी में, जो करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। बिना किसी ईश्वरीय या नैतिक डर के ऐसी घिनौनी हरकत करता है, उसे निश्चित रूप से कड़ी सजा मिलेगी।

राम मंदिर पर धीरेंद्र शास्त्री की बड़ी मांग

.अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- इस घटना के बाद भगवान के मंदिर की सेवा की जिम्मेदारी केवल सनातनी वैष्णव और साधु परंपराओं से जुड़े लोगों को ही सौंपी जानी चाहिए, जो पूरी तरह से भगवान के प्रति समर्पित हों। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर चोरी की जांच से जुड़ी हमारे पास कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन एक SIT बनाई गई है। देश में जांच एजेंसियां ​​हैं, उन्हें इस मामले की जांच करनी चाहिए। अभी जांच प्रक्रिया चल रही है।

चढ़ावा चोरी मामले में 70 लोगों को नोटिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा, पदाधिकारी गोपाल राव समेत करीब 70 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे गए हैं। इनमें ट्रस्ट से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 140 गवाहों के बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

जांच टीम मंदिर के पांच-छह अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर चुकी है, जबकि गणना और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े करीब 30 लोगों से जल्द पूछताछ की जाएगी। पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया की भी जांच कर रही है और कई लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग