अयोध्या

‘लोग अपना पेट काटकर, पैसा दान देते है, चंदा लूटना आस्था पर खंजर घोपने के बराबर’, अयोध्या राम मंदिर में ‘कागभुसुंडि’ के गायब होने पर भड़की कांग्रेस

Ram Mandir Theft case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर (World Famous Ram Mandir) में चढ़ावा एवं चंदा चोरी मामले में हर रोज नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। क्या है पूरा माममा? आइए जानते हैं…
2 min read
Jun 24, 2026
ayodhya Ram Mandir Scam
अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी मामले पर पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया (फोटो- पत्रिका)

Pawan Khera Reaction on Ram Mandir Theft: राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा एवं चंदा चोरी मामले की जांच जारी है। SIT ने राम मंदिर में हुए गबन की जांच की प्राथमिक रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। राम मंदिर में चंदा एवं चढ़ावा चोरी से जुड़े नए-नए दावे सामने आने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले पवन खेड़ा?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पवन खेड़ा ने कहा- लोग अपना पेट काटकर, पैसा बचाकर तीर्थ जाते हैं और वहां दान पात्र में डालते हैं। लोगों की मेहनत की कमाई के पैसे लूटना, उनकी आस्था के पीठ में खंजर घोंपने के बराबर है।

पवन खेड़ा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार पर लगे उज्जैन में जमीन खरीदने के आरोप पर भी प्रतिक्रिया दी है। पवन खेड़ा ने कहा कि मोहन यादव पर जो भी आरोप लगे हैं, सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में उसकी जांच होनी चाहिए, ताकि सबके सामने सच आए।

कांग्रेस नेता बोले- बिना आग के धुआं नहीं निकलता

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या राम मंदिर में कागभुसुंडि (चांदी का कौआ) गायब होने को लेकर किए गए दावे पर भी पवन खेड़ा ने अपना पक्ष रखा है। पवन खेड़ा ने कहा- हो सकता है वे (अखिलेश यादव) सही कह रहे हों, लेकिन साजिश तभी हो रही है, जब कुछ है। बिना आग के धुआं नहीं निकलता है।

यहां तो आग भी बड़ी है। पवन खेड़ा ने आगे कहा, यही वजह है कि RSS ने खुद को रजिस्टर नहीं कराया है। राम मंदिर में SIT जांच पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह कैसे गठित हुई और किसको रिपोर्ट दी? यह सब छोड़िए। इस मामले में बड़ी मछलियां बचकर निकल जाएंगी।

क्या है 'कागभुसुंडि' चोरी मामला?

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि राम मंदिर में दान में दिया गया चांदी का कागभुसुंडि (कौआ) चोरी हो गया है। अखिलेश ने लिखा- कागभुसुंडि के चोरी हो जाने की खबर निंदनीय है। अखिलेश ने कहा कि भगवान के प्रति आस्था के नाम पर आए दान में इस तरह की हेराफेरी बेहद गंभीर और निंदनीय है।

Also Read
View All