अयोध्या

‘अयोध्याा राम मंदिर चंदा चोरी मामले को दबाने के लिए लीपापोती हो रही’, BJP नेता विनय कटियार के बयान पर कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Ayodhya Ram Mandir Theft: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) मामले पर वरिष्ठ बीजेपी नेता विनय कटियार (Senior BJP Leader Vinay Katiyar) के बयान से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। विनय कटियार (Vinay Katiyar) के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Jul 03, 2026
ram mandir donation controversy update trust silence is topic of discussion ayodhya
अयोध्या का राम मंदिर (फोटो- पत्रिका)

Congress Reaction on Vinay Katiyar Statement: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार के बयान ने शुक्रवार को राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विनय कटियार के बयान पर कांग्रेस कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए यूपी सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को दबाने की कोशिश हो रही है।

दरअसल, विनय कटियार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर टिप्पणी करते हुए दावा किया कि दान राशि में कथित हेराफेरी के मामले में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को जेल जाना पड़ सकता है। हालांकि कुछ ही घंटों बाद विनय कटियर अपने बयान से पलट गए।

कांग्रेस ने पूछे तीखे सवाल

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कटियार के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कई तीखे सवाल पूछे हैं। रागिनी नायक ने पूछा कि गिरफ्तारी से पुलिस को कौन रोक रहा है? UP पुलिस किसके अधीन कार्य करती है? पुलिस FIR दर्ज करके लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है?

कांग्रेस का आरोप- मामले को दबाने की कोशिश हो रही

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को दबाने का आरोप लगाया। रागिनी ने कहा- लीपापोती करके इस मामले को दबाने की कवायद चल रही है। पुलिस को FIR दर्ज करनी चाहिए और इस मामले से जुड़े लोगों की गिरफ्तारियां करनी चाहिए।

विनय कटियार ने क्या कहा?

विनय कटियार ने दावा किया था कि राम मंदिर के लिए मिले दान में गड़बड़ी हुई है और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा था कि भविष्य में जांच के आधार पर चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। कटियार ने यह भी कहा कि उन्होंने इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की थी।

विनय कटियार ने बाद में अयोध्या में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने सुर बदल लिए। जब उनसे चंपत राय और अनिल मिश्रा के जेल जाने संबंधी बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मैंने यह नहीं कहा कि वे जेल जाएंगे। मैंने इतना कहा था कि उन्हें स्थिति को समझना चाहिए और यदि कोई गलती हुई है तो उसमें सुधार होना चाहिए।