
Champat Rai resignation: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Theft) मामले पर फिर से हमला होला है। कांग्रेस ने पूछा कि इस मामले से जुड़ी बड़ी मछलियों को कब गिरफ्तार किया जाएगा। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (UP Congress chief Ajay Rai) ने राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) के द्वारा चंपत राय (Champat Rai) का इस्तीफा स्वीकार होने पर सवाल उठाए हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर तीखे सवाल पूछे हैं। अजय राय ने कहा- अभी तो बस इस्तीफा स्वीकार हुआ है। बड़ी मछली में नृपेंद्र मिश्रा हैं, चंपत राय बंसल हैं, अनिल मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राव हैं। इन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए, तब प्रकरण समझ आएगा। इन बड़ी मछलियों को कब गिरफ्तार किया जाएगा?
अजय राय ने कहा- इन लोगों के रहते इस तरह चोरी हुई है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। आज की बैठक से कोई संतुष्टि नहीं है। ये वही लोग हैं, जो इसमें शामिल रहे हैं। ट्रस्ट की जो बॉडी है, उसे तत्काल भंग करें। इसमें सम्मानित शंकराचार्यों, धार्मिक नेताओं और अयोध्या के उन लोगों को शामिल किया जाना चाहिए, जो पीढ़ियों से प्रभु की सेवा कर रहे हैं।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने इसकी जानकारी दी है। गोविंद देव गिरी ने बताया कि SIT की जांच रिपोर्ट 22 जुलाई तक आने की उम्मीद है।
ट्रस्ट ने यह भी साफ किया कि राम मंदिर को दान में मिले सभी गहने पूरी तरह सुरक्षित हैं। यदि किसी श्रद्धालु को अपने दान को लेकर कोई संदेह है तो वह सीधे ट्रस्ट से संपर्क कर सकता है। राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि हर शिकायत का जवाब दिया जाएगा और पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।