अयोध्या

Ayodhya: राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा, बदला आरती का समय; अब इतने बजे से हो सकेंगे दर्शन

Ram Temple Ayodhya Latest Update: राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर में आरती का समय बदल दिया गया है। जानिए, अब कितनी बजे से दर्शन हो सकेंगे?

2 min read
Oct 28, 2025
राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा। फोटो सोर्सः IANS

Ram Temple Ayodhya Latest Update: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। इस बात की जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने श्रद्धालुओं को दी है।

ये भी पढ़ें

भीषण हादसा: 12 झुलसे, 3 की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस

X पर किया गया पोस्ट

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, '' सभी श्रीरामभक्तों को यह जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि मंदिर निर्माण संबंधी सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं, अर्थात मुख्य मंदिर और परकोटा के 6 मंदिर- भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा, और शेषावतार मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं। इन पर ध्वजदण्ड एवं कलश स्थापित हो चुके हैं।''

जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं स्थापित

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आगे कहा कि इसके अतिरिक्त सप्त मण्डप अर्थात् महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, शबरी एवं ऋषि पत्नी अहल्या मंदिरों का भी निर्माण पूरा हो चुका है। संत तुलसीदास मंदिर भी पूर्ण हो चुका है। साथ ही जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं।

राम मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कहा कि जिन कार्यों का सीधा संबंध दर्शनार्थियों की सुविधा या व्यवस्था से है, वे सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। वही कार्य अभी चल रहे हैं जिनका संबंध जनता से नहीं है। जैसे 3.4 किलोमीटर लंबी चारदीवारी, ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह और सभागार।

22 जनवरी को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

गौरतलब है कि अयोध्या में स्थित जन्मभूमि पर 15 जनवरी 2021 को राम मंदिर के निर्माण से संबंधित कार्य शुरू हुए थे। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी।

क्या है मंदिर में दर्शनों का समय

बता दें कि अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन और आरती के समय में बदलाव करते हुए नई समय सारिणी जारी की है। शीत ऋतु के आगमन के साथ मंदिर में दर्शन अवधि में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिससे श्रद्धालु और मंदिर प्रबंधन दोनों के लिए सुविधा बनी रहे। अब से भक्त सुबह सात बजे से रामलला के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन रात नौ बजे तक जारी रहेंगे। इसके साथ ही दोपहर में भोग और आरती के दौरान मंदिर के पट लगभग एक घंटे के लिए बंद रहेंगे।

मंगला आरती: पहले सुबह 4:00 बजे होती थी, अब यह सुबह 4:30 बजे होगी।
शृंगार आरती: पहले सुबह 6:00 बजे होती थी, अब यह सुबह 6:30 बजे से होगी।
दर्शन का समय: पहले सुबह 6:30 बजे शुरू होता था, अब यह सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें

वो चीखती रही चिल्लाती रही… 21 साल की लड़की को कुर्सी पर बैठाकर बांध दिए हाथ-पैर; इसके बाद होटल संचालक ने किया रेप

Also Read
View All

अगली खबर