अयोध्या

‘दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं ओवैसी, वक्फ बोर्ड संभालें, सनातन हम देख लेंगे’, लखनऊ में बोले देवकीनंदन ठाकुर

DevkiNandan Thakur Statement: लखनऊ में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें भगवान राम और सनातन पर भरोसा नहीं, वे इस मामले से दूर रहें। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Jul 01, 2026
Owaisi Statement, Devki Nandan Thakur Viral Statement
ओवैसी के बयान पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर | फोटो सोर्स- patrika.com

Asaduddin Owaisi News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक हालिया बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। देवकीनंदन ठाकुर ने साफ- साफ कह दिया है कि जिन लोगों की आस्था सनातन धर्म या भगवान राम में नहीं है, उन्हें ऐसे संवेदनशील मामलों से दूरी बना लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वो हमारे यहां कहावत भी हैं कि दूसरों के मामलों में टांग नहीं अड़ाया करते हैंं।

'ऐसे लोगों को मामलों में दखल नहीं देना चाहिए'

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बोलते हुए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को इस तरह के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह उनका विषय ही नहीं है, इसलिए उन्हें इसमें बीच में नहीं बोलना चाहिए।

'हमारे यहां कहते हैं न कि दूसरे की में टांग नहीं अड़ाते'

ओवैसी को नसीहत देते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमारे यहां कहते हैं न कि दूसरे की में टांग नहीं अड़ाते। उन्होंने कहा कि वे अपने आप को संभालें और अपने वक्फ बोर्ड को संभालें। सनातन बोर्ड को हमें देखने दें, उसका ध्यान हम खुद रख लेंगे।

'भगवान राम और सनातन में विश्वास नहीं'

देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा कि उन्हें न तो भगवान राम में आस्था है और न ही सनातन में विश्वास है। इसलिए उन्हें सिर्फ उसी आस्था और विषय के बारे में बात करनी चाहिए, जिसमें वे खुद विश्वास रखते हैं।

'धर्म नष्ट करने वालों को धर्म ही नष्ट करता है'

राम मंदिर दान विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमारे धर्मग्रंथ साफ कहते हैं कि 'जो व्यक्ति धर्म को नष्ट करने की कोशिश करता है, अंततः धर्म ही उसका विनाश करता है।' उन्होंने आगे कहा कि अगर राम मंदिर में चोरी हुई है और जिसने भी यह पाप किया है तो आज उनके साथ जो भी हो रहा है वह उनके अपने कर्मों का ही नतीजा है। धर्म सब देखता है और समय आने पर न्याय भी करता है।

पीएम मोदी और अमित शाह पर जताया पूरा भरोसा

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बड़ी उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार सरकार ऐसा मजबूत फैसला लेगी, जिससे आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए मंदिरों की व्यवस्था एकदम साफ-सुथरी और सुरक्षित हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश की आस्था से जुड़े बड़े केंद्रों के लिए एक मजबूत और जिम्मेदार सिस्टम बनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

Updated on:
01 Jul 2026 11:34 am
Published on:
01 Jul 2026 11:02 am