अयोध्या

‘PM मोदी ने मंदिर ट्रस्ट का गठन किया था, इसमें खुली डकैती हुई’, अयोध्या राम मंदिर चंढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Ram Mandir Theft: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इस मामले पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), बीजेपी और RSS पर हमला बोला है।
2 min read
• •
Jun 27, 2026
Ram Mandir Scam
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना (फोटो- पत्रिका)

Ram Mandir Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़वा चोरी (Ayodhya Ram Mandir Donation Theft) मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। अब कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), बीजेपी और RSS पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन पीएम मोदी ने किया था।

कांग्रेस ने PM मोदी, BJP, RSS और VHP को घेरा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा- यह भाजपा द्वारा करोड़ों भारतीयों की आस्था पर करारा प्रहार है। इस ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसमें PM मोदी द्वारा चुने गए भाजपा, RSS और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के लोग शामिल हैं। कांग्रेस नेता ने कहा- ट्रस्ट पर शुरू से ही भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। कोई निष्पक्ष जांच नहीं हुई है।

ट्रस्ट के सदस्यों ने खुद कहा है कि यह भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि डकैती है। देश के लोग राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर भरोसा नहीं करते। ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाना चाहिए और इस मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा की जानी चाहिए। इस मामले में शामिल सभी लोगों को, जिन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

अब तक 8 लोग गिरफ्तार, SIT जांच में खुले कई राज

SIT द्वारा अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने के बाद 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारी के अलावा SIT जांच में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से जुड़े कई बड़ा खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में पाया गया है कि चढ़ावे की गिनती और प्रबंधन के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बीच तय की गई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी SOP का पालन नहीं किया गया।

SIT की जांच में सामने आया है कि चढ़ावे की गिनती और प्रबंधन के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बीच तय की गई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन नहीं किया गया। रिपोर्ट में इसे गंभीर और कथित रूप से जानबूझकर की गई लापरवाही माना है।

Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला