अयोध्या

बद्रीनाथ और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर साध्वी निरंजन ज्योति का बयान, धार्मिक स्थलों पर भ्रष्टाचार को बताया महापाप

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम के चढ़ावा हेराफेरी विवाद पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का बड़ा बयान। बोलीं- SIT जांच पूरी हो जाए, इसके बाद किसी की हिम्मत नहीं होगी।
2 min read
Jul 11, 2026
Ram Mandir Donation Row, Sadhvi Niranjan Jyoti, Badrinath Donation Controversy, Ayodhya Ram Mandir, SIT Investigation, BJP Leader, UP News in Hindi, राम मंदिर चंदा विवाद, साध्वी निरंजन ज्योति, बद्रीनाथ चंदा विवाद, अयोध्या न्यूज, Ram Mandir Donation Controversy, Ram Mandir Live
साध्वी निरंजन ज्योति (फोटो- ANI)

Ram Mandir Donation Scam News Update: अयोध्या राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम के चंदे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष और भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे विवाद पर लोगों से शांति और विश्वास बनाए रखने की अपील की है।

SIT की रिपोर्ट आने तक रखें धैर्य

राम मंदिर से जुड़े विवाद पर साध्वी निरंजन ज्योति ने स्पष्ट किया कि इस मामले की जांच के लिए पहले ही एक एसआईटी का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एसआईटी अपनी जांच कर रही है और जब तक जांच का अंतिम परिणाम सामने नहीं आ जाता तब तक सभी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच पूरी होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

बद्रीनाथ चंदा विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

अयोध्या के राम मंदिर के अलावा बद्रीनाथ धाम के चंदा विवाद पर भी साध्वी निरंजन ज्योति ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छी बात है कि इस तरह के गंभीर मामले अब छिप नहीं रहे हैं बल्कि खुलकर सामने आ रहे हैं और इनका पर्दाफाश हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष और सख्त जांच की जाएगी।

'धार्मिक स्थलों पर हेराफेरी है महापाप'

साध्वी निरंजन ज्योति ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जब इन मामलों की जांच पूरी हो जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी भी जगह पर ऐसा अपराध करने की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पवित्र धार्मिक स्थलों पर इस तरह का कदाचार या हेराफेरी करना एक बहुत बड़ा पाप है जिसे समाज और कानून कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

PM मोदी के नेतृत्व की जमकर की तारीफ

इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि साल 2014 में जब से माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बागडोर संभाली है तब से उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत किया और शानदार संबंध स्थापित किए हैं। पीएम मोदी दुनिया के उन देशों तक भी पहुंचे हैं जहां आज तक कोई नहीं गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी हर मोर्चे पर पूरी लगन और गंभीरता के साथ काम कर रहे हैं।