अयोध्या

Ayodhya News: आमिर खान की तीसरी शादी पर अयोध्या के संत वेदांती का बयान, राम मंदिर ट्रस्ट विवाद पर भी रखी बेबाक राय

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के सीताराम निवास कुंज मंदिर के संत सतेंद्र दास वेदांती ने अभिनेता आमिर खान को लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बताने वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- आमिर खान के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
2 min read
Jul 14, 2026
Ayodhya News, Ram Mandir Donation Row, Iqbal Ansari, Ayodhya Ram Mandir, UP Politics, UP News in Hindi, अयोध्या न्यूज़, राम मंदिर चंदा विवाद, यूपी राजनीति, Ram Mandir News, Ram Mandir News Live, Sant Satendra Das Vedanti, Aamir Khan Love Jihad, SP Posters Controversy, Ram Mandir Trust, Supreme Court SIT Report, संत सतेंद्र दास वेदांती, आमिर खान, लव जिहाद
संत सत्येंद्र दास वेदांती (फोटो- पत्रिका)

Sant Satendra Das Vedanti: सीताराम निवास कुंज मंदिर के प्रसिद्ध संत सतेंद्र दास वेदांती जी महाराज ने देश और राज्य के कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी, समाजवादी पार्टी के खिलाफ लगे विवादित पोस्टरों और राम मंदिर ट्रस्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट के ताजा दखल पर खुलकर अपने विचार जनता के सामने रखे हैं।

'आमिर खान के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई'

संत वेदांती ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के उस बयान का पूरी तरह से समर्थन किया है जिसमें उन्होंने अभिनेता आमिर खान को लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बताया था। संत वेदांती ने कहा कि मंत्री जी ने बिल्कुल सही बात कही है। उन्होंने आमिर खान की लगातार तीसरी शादी को अकल्पनीय बताते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर लव जिहाद को बढ़ावा देने वाली गतिविधि है। उन्होंने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से पुरजोर मांग की है कि ऐसे कृत्यों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक देश में समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण का कड़ा कानून लागू नहीं होगा तब तक ऐसी गतिविधियों का मनोबल यूं ही बढ़ता रहेगा।

सपा ने खुद लगवाए अपने खिलाफ पोस्टर

अयोध्या सहित यूपी के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ रातों रात लगे विवादित पोस्टरों पर भी संत वेदांती ने अपनी अहम राय रखी। उन्होंने इसे सपा की एक सोची समझी राजनीतिक साजिश करार दिया। संत वेदांती ने कहा कि अयोध्या भगवान राम की पवित्र नगरी है जहां कभी रामभक्तों के खून की नदियां बहाई गई थीं। उन्होंने गहरी आशंका जताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने खुद को पाक साफ दिखाने और भाजपा तथा सच्चे रामभक्तों को बदनाम करने की नीयत से अपने ही गुर्गों के जरिए ये विवादित पोस्टर लगवाए होंगे।

SC के नोटिस का किया खुलकर स्वागत

राम मंदिर ट्रस्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ट्रस्ट को नोटिस जारी करने और एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट मांगने के फैसले को संत वेदांती ने एक बेहद उचित और जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा पूरे देश में आस्था और चर्चा का विषय बना हुआ है इसलिए सर्वोच्च न्यायालय का संज्ञान लेना बहुत जरूरी था। उनका साफ मानना है कि जब तक अदालत इस मामले में दखल नहीं देगी तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी और दूध का दूध पानी का पानी नहीं होगा। उन्होंने यह भी मांग की है कि एसआईटी ने अब तक क्या कार्रवाई की है और उसकी जांच कहां तक पहुंची है इसकी पूरी पारदर्शिता के साथ गहन समीक्षा होनी चाहिए।