
बागपत। बागपत में अपनी खोई विरासत को बचाने के लिए गठबंधन से प्रत्याशी व आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मैदान में है और बेटे जयंत चौधरी के समर्थन में आरएलडी मुखिया चौधरी अजीत सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। बेटे जयंत के लिए वोट मांगने पहुंचे अजित सिंह ने अपनी भाषा पर कंट्रोल नहीं कर पाए और एक के बाद एक कई बेतुके बयान दे डाले।
अजीत चौधरी ने सीएम योगी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। अजित सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा कि योगी मोदी की क्या जोड़ी है ये लोग मूर्तियां बनाते हैं, आरतियां करते हैं और दंगे कराने का काम करते हैं। इतना ही लोगों का हवाला देते हुए अजित सिंह योगी और मोदी की तुलना मवेशियों से करते हुए कहा कि मैंने सुना है तुम्हारी फसलों को योगी मोदी खा रहे हैं।
अजीत सिंह यही नहीं रुके और मोदी पर एक के बाद एक एक जुबानी हमला करते हुए कहा कि मोदी झूठ नहीं बोलते बस आज तक उन्होंने सच नहीं बोला। क्योंकि उनके मां - बाप ने उन्हें सच बोलना नहीं सिखाया। इस दौरन अजित सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा कि मोदी महिला सम्मान की बात करते हैं, तीन तलाक का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन अपनी पत्नी को बिना तलाक दिए छोड़ दिया है।