Breaking News: बालोद और बीजापुर जिलों में सोमवार को दो बड़े हादसे सामने आए, जिनमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
Breaking News: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बालोद जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। इस घटना में 15 यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
वहीं, बीजापुर जिले में भी लापरवाही और ओवरलोडिंग का एक और गंभीर मामला सामने आया। यहां मजदूरों से भरा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें करीब 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार सुबह करीब 6 बजे भोपालपट्टनम ब्लॉक के ग्राम सोमनपल्ली के पास हुआ। पेंटागुड़ा, बारेगुड़ा और दममुर गांव के 40-45 ग्रामीण मजदूर रोजी-रोटी के लिए महाराष्ट्र मिर्च तोड़ने जा रहे थे।
सभी मजदूर एक ही वाहन में सवार थे, जो ओवरलोड होने के साथ-साथ तेज रफ्तार में था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया और उसमें सवार कई मजदूर नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर भोपालपट्टनम के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
राज्य में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी इन घटनाओं की मुख्य वजह बन रही है। प्रशासन द्वारा सख्ती के दावे के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात जस के तस नजर आ रहे हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की रस्सी में फंसकर बाइक सवार CISF जवान की मौत- पुलिस की लापरवाही ने बाइक सवार सीआईएसएफ जवान की जान ले ली। मंगलवार की रात करीब 9 बजे नेशनल हाइवे क्रमांक- 130 पर ग्राम रजपुरीकला स्थित अमेरा कोल खदान गेट के पास एक दिन पहले से खड़े दुर्घटनाकारी ट्रक से लटकी रस्सी में सीआईएसएफ जवान (Road accident) की बाइक फंस गई और वह सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया… पूरी खबर पढ़े