BJP Leader Commits Suicide: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि और युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भोला वर्मा (35 वर्ष) का शव श्मशान घाट के स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
BJP Leader Commits Suicide: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के इस कदम से परिजन सदमे में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भोला वर्मा (35 वर्ष) ने श्मशान घाट के स्टोर रूम में टेंट बांधने वाली रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
बताया गया है कि भोला वर्मा गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकले थे। वे अक्सर लोगों से मेल-मुलाकात करते रहते थे, इसलिए शुरुआत में परिवार वालों को ज्यादा चिंता नहीं हुई। हालांकि देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान भोला वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
भाजपा पार्षद के भाई को जमकर पीटा, डीजे गाड़ी हटाने को कहा तो वारदात को दिया अंजाम, थाने में हंगामा- रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। यहां भाजपा की महिला पार्षद त्रिनिषा चौहान के भाई पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के विरोध में बुधवार को महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति और भाजपा पार्षद कोतवाली थाने पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया… पूरी खबर पढ़े