बलोदा बाज़ार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव में 15 दावेदार, कार्यकर्ताओं की राय से तय होगा नेता

Congress District President Election: केंद्रीय पर्यवेक्षक और पूर्व मंत्री डॉ. नितिन राउत जिले में कार्यकर्ताओं, नेताओं और सामाजिक संगठनों से रायशुमारी कर रहे हैं।

2 min read
Congress District President Election (Photo source- Patrika)

Congress District President Election: कांग्रेस पार्टी के आगामी जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर इस समय जिले में हलचल मची हुई है। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. नितिन राउत दो दिनों से बलौदा बाजार जिले में सक्रिय हैं। वे जिले के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता देना है, ताकि पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिल सके।

ये भी पढ़ें

Congress District President: कांग्रेस में संगठन पुनर्गठन की तैयारी! एक माह में होगी नए जिलाध्यक्ष की घोषणा

Congress District President Election: चुनावों में टिकट वितरण

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए लगभग 15 दावेदार सामने आए हैं। इनमें सुमित्रा घृतलहरे, हितेंद्र ठाकुर, सुनील माहेश्वरी, सुशील शर्मा, बसंत ऑडिल, शैलेन्द्र बंजारे, रमेश घृतलहरे, पदमेश्वरी साहू, प्रेमसिंह नायक और योगेश बंजारे जैसे प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। डॉ. राउत ने बताया कि इस बार जिलाध्यक्ष वही बनेगा जो कार्यकर्ताओं के बीच सर्वमान्य होगा और पार्टी को मजबूती से चला सके।

डॉ. राउत ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की राय को नजरअंदाज नहीं करेगी। उन्होंने कहा, कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी और जो नाम अधिकतम कार्यकर्ताओं द्वारा समर्थन प्राप्त करेगा, वही जिलाध्यक्ष बनेगा। इसके साथ ही यह भी बताया कि इस बार अध्यक्ष को कई महत्वपूर्ण शक्तियां दी जाएंगी, जैसे विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय चुनावों में टिकट वितरण में भूमिका निभाना।

किसानों की भागीदारी

बलौदाबाजार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन के इस सृजन कार्यक्रम में किसानों ने भी अपनी भागीदारी दिखाई है। कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी के फैसले में उनकी राय भी शामिल की जाए। इस कार्यक्त्रस्म में डॉ. राउत के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर और डॉ. शिव कुमार डहरिया की टीम ने भी भाग लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव की यह प्रक्त्रिस्या कार्यकर्ताओं के लिए एक नया अवसर है। यदि यह पूरी तरह से पारदर्शी और कार्यकर्ताओं की पसंद के अनुसार होता है, तो यह पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती से खड़ा कर सकता है।

कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता

Congress District President Election: डॉ. राउत ने यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष वही बनेगा, जो पार्टी के संगठनात्मक विकास के लिए काम करेगा और जिसका नाम कार्यकर्ताओं के बीच स्वीकार्य होगा। उन्होंने कहा, यह केवल पद भरने की औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह संगठन को मजबूत करने का एक अहम अभियान है। उन्होंने गुटबाजी से बचने की बात करते हुए कहा कि अब कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

CG Congress: कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन: जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धांत से दी जाएगी जिम्मेदारी

Updated on:
16 Oct 2025 03:24 pm
Published on:
16 Oct 2025 03:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर