बलोदा बाज़ार

ganja smuggling: विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से उतरते ही गांजा तस्कर धराया, 17 किलो का माल जब्त

ganja smuggling: डिप्टी एसपी और थाना प्रभारी भाटापारा शहर की पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनसे दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2025, 11:34 AM IST
ओडिशा के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार (Photo source- Patrika)
ओडिशा के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार (Photo source- Patrika)

ganja smuggling: शहर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए ओडिशा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक सूचना के आधार पर की गई। घटना 9 जून को हुई थी, जब थाना भाटापारा पुलिस ने विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से उतरते समय शिबा रायता को स्टेशन रोड के पास गिरतार किया था। उसके पास से 17 किलो गांजा मिना था। इसकी कीमत 1.76 लाख रुपए आंकी गई।

2 मोबाइल भी जब्त किए गए

पुलिस ने आरोपी का एक मोबाइल भी सीज किया था। पड़ताल के दौरान शिबा के बयान से यह पता चला कि ओडिशा में रहने वाले पीपन नायक (22) और सीमा मामू उर्फ सीमांचल पालका (28) ने उसे तस्करी के लिए गांजा दिया था। दोनों आरोपी भामीपंक पोस्ट चंदगिरी, जिला गजपति (पीपन) और ग्राम चांदलीगुडा, जिला रायगढ़ा (सीमा) में रहते हैं।

डिप्टी एसपी और थाना प्रभारी भाटापारा शहर की पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनसे दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ganja smuggling: आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क की व्यापक जांच कर रही है। यह कार्रवाई अवैध गांजा तस्करी और राज्य-पार सीमा पार जुड़े अपराधों पर कड़ी नजर रखते हुए की गई है।

Updated on:
31 Jul 2025, 11:34 AM IST
Published on: