बांदा

मायके आते ही पूरी रात प्रेमी के साथ गायब रही नई नवेली दुल्हन, सुबह बगीचे का मंजर देख कांप उठा पूरा गांव

Banda News: यूपी के बांदा में सनसनीखेज वारदात। शादी के सिर्फ 15 दिन बाद मायके लौटी दुल्हन ने प्रेमी संग जान दे दी। रात में सज-धजकर घर से निकली थी। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
May 21, 2026
Banda Suicide, Banda Double Suicide
मायके आते ही पूरी रात प्रेमी के साथ गायब रही नई नवेली दुल्हन | फोटो सोर्स- patrika.com

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक अलग तरह का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी के सिर्फ 15 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि मायके आई दुल्हन ने रात में पूरा सोलह शृंगार किया फिर घर से निकली और सुबह गांव के बाहर एक बगीचे में प्रेमी के साथ पेड़ से लटकी मिली।

चौथी की रस्म के लिए आई थी मायके, रात में गायब हुई

यह पूरा मामला बांदा के मरका इलाके के अधाव गांव का है। यहां रहने वाली 19 साल की रोशनी की शादी 7 मई को बिसंडा के रहने वाले जगप्रसाद से हुई थी। शादी के बाद रोशनी 16 मई को पहली बार अपनी 'चौथी' की रस्म के लिए मायके वापस आई थी। मंगलवार की रात रोशनी अचानक घर से गायब हो गई। घरवालों ने उसे रातभर हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ कोई पता नहीं चला पाया।

सुबह बगीचे में दिखा खौफनाक मंजर

बुधवार सुबह जब गांव के लोग खेतों की तरफ जा रहे थे, तो उन्होंने गांव से थोड़ी दूर एक बगीचे में पेड़ से लटके हुए दो शव देखें। पास जाने पर पता चला कि रोशनी और गांव के ही 20 साल के सुभाष ने एक ही फंदे से लटककर जान दे दी थी। रोशनी शादी के जोड़े में पूरी तरह से सजी-धजी हुई थी। गांव वालों ने तुरंत इसकी जानकारी घरवालों और पुलिस को दी।

घरवाले नहीं माने, तो चुन लिया मौत का रास्ता

आस-पास के लोगों का कहना है कि रोशनी और सुभाष के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे और घरवालों को भी इस बारे में पता था। लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए उन्होंने रोशनी की शादी जबरदस्ती दूसरी जगह कर दी। गांव वालों का कहना है कि रोशनी शादी करके ससुराल तो चली गई, लेकिन वह सुभाष को भूल नहीं पाई। जैसे ही वह पहली बार मायके आई, दोनों ने मिलकर हमेशा के लिए साथ जाने का फैसला कर लिया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लड़की पहली बार ससुराल से अपने मायके आई थी और रात में ही सज-धजकर घर से निकल गई थी। दोनों के परिवारों से पूछताछ की जा रही है, आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद से दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।


Updated on:
21 May 2026 11:31 am
Published on:
21 May 2026 11:31 am
Also Read
View All
‘सपा को कब्रिस्तान से प्यार, उन्हें राम मंदिर और विश्वनाथ धाम अच्छा नहीं लगता’, सीएम योगी ने विपक्ष को सुनाई खरी-खोटी

तेज रफ्तार ट्रक की ब्रेक और खत्म हो गईं 3 जिंदगी, सड़क पर बिखर गईं मां के हाथों की बनी पूड़ी-सब्जी

यूपी में बिजली संकट पर घमासान: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, पूछा- 24 घंटे बिजली के दावों का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया क्या?

यूपी में 45.4 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म! मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश की सूचना

Banda News: प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया, कार में घुमाया, फिर नशा पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर किया गंदा काम, 4 आरोपी गिरफ्तार