बांसवाड़ा

जांच के निर्देश के बाद सरकारी दफ्तर में लगी आग, सबूत हुए खाक, षड़यंत्र का अंदेशा

द्युत नगर स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( AVVNL Banswara ) के अधीक्षण अभियंता कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर स्थित 36 नंबर के कमरे में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई, जिससे कई पत्रावलियां जल गई। बताया गया कि गुरुवार को ही मुख्य अभियंता ने बांसवाड़ा यात्रा के दौरान बिलिंग की जांच ( investigation order instructions ) के निर्देश दिए थे और अगले ही दिन आग ( Fire in Govt. Office ) से पूरा मामला संदेह के बादा मंडरा गए हैं और आग के पीछे सुनियोजित षड़यंत्र की बू आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2019, 1:40 AM IST
जांच के निर्देश के बाद सरकारी दफ्तर में लगी आग, सबूत हुए खाक, षड़यंत्र का अंदेशा
जांच के निर्देश के बाद सरकारी दफ्तर में लगी आग, सबूत हुए खाक, षड़यंत्र का अंदेशा

बांसवाड़ा.

विद्युत नगर स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( AVVNL Banswara ) के अधीक्षण अभियंता कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर स्थित 36 नंबर के कमरे में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई, जिससे कई पत्रावलियां जल गई। कार्यालय परिसर में गार्ड ने एक संदिग्ध को मुख्य गेट फांद कर भागते हुए भी देखा। बताया गया कि गुरुवार को ही मुख्य अभियंता ने बांसवाड़ा यात्रा के दौरान बिलिंग की जांच ( investigation order instructions ) के निर्देश दिए थे और अगले ही दिन आग ( Fire in Govt. Office ) से पूरा मामला संदेह के बादा मंडरा गए हैं और आग के पीछे सुनियोजित षड़यंत्र की बू आ रही है।

यह है पूरा मामला ( Banswara News )

जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे कार्यालय भवन की ऊपरी मंजिल पर लेखा शाखा कक्ष में आग लग गई। जानकारी मिलने पर विद्युत नगर परिसर में निवासरत कार्मिक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों तथा नगर परिषद के दमकल केंद्र पर इत्तला दी। साथ ही ऊपरी मंजिल की बिजली की लाइन भी बंद कराई। करीब २० मिनट में दमकल पहुंची और जिस कक्ष में आग लगी थी, उसकी बाहरी खिडक़ी तोडक़र निगम कार्मिकों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना के समय कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिक ने बताया कि रात करीब दस बजे उसने कुछ आवाजें सुनी। इस पर वह कक्ष से बाहर आया तो आग लगते देखी। इसके बाद बाहर परिसर में घूम रहे गार्ड ने बताया कि एक व्यक्ति को मेन गेट फांद कर भागते देखा है।

खिडक़ी से लगाई आग!

जिस कक्ष में आग लगी, उसका मुख्य गेट बंद था। समीप की खिडक़ी में कूलर पड़ा था। मौके की स्थिति से एेसा प्रतीत हुआ कि संदिग्ध ने कूलर को कुछ आगे खिसकाया और जगह बनाकर खिडक़ी से सटी रैक पर रखी फाइलों को आग लगा दी। कागज होने से कुछ ही देर में आग फैल गई और उसने समीप रखी एक अन्य रैक पर रखी फाइलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे तीन खंड वाली रैकों में रखी फाइलों में से कई पूरी तरह जल गई तो कई के आधे से अधिक हिस्से राख हो गए।

गहराये संदेह के बादल

बताया गया कि घटना में जो फाइलें जली हैं, वे सौभाग्य और कुसुम योजना से जुड़ी हुई थीं। इसके अतिरिक्त कई अनुबंध पत्र (स्टाम्प) भी जल गए। बताया गया कि गुरुवार को ही मुख्य अभियंता ने बांसवाड़ा यात्रा के दौरान ठेकेदारों की पोल की बिलिंग की जांच के निर्देश दिए थे और अगले ही दिन करोड़ों रुपए के काम से जुड़ी फाइलों में आग लगने से पूरा मामला संदेह के घेरे में आ गया है।

अधिकारी पहुंचे, पुलिस को इत्तला

घटना के बाद लेखाधिकारी सुरेश मेनारिया, अधिशासी अभियंता व प्रावैधिक सहायक नीतिश दोसी सहित अन्य अभियंता भी एसई कार्यालय पहुंचे। यहां मेनारिया ने बताया कि दस बजे उन्हें आग लगने की इत्तला मिली। इस पर वे कार्यालय पहुंचे। कक्ष में दो रैक पर रखी फाइलें जली हैं। केश व कक्ष के अन्य हिस्सों में रखी फाइलें सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता के जिले से बाहर होने पर उन्हें घटना की सूचना दी है। रात करीब 12 बजे मेनारिया कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को भी घटना के बारे में सूचना दी।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
12 Oct 2019, 1:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Banswara Panchayat Chunav 2026 Results Updates: कुशलगढ़ MLA के पुत्र रोहित खड़िया जीते, पूर्व विधायक के बेटे की हार; जानें कौन हारा कौन जीता

राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव के वोटों की गिनती के बीच भड़की हिंसा, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी सहित 3 वाहन फूंके; परिणाम रोका

बांसवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: जूनियर्स को ‘आश्रम’ में बुलाकर गाली-गलौज, आपत्तिजनक हरकतें और अशोभनीय नृत्य करवाने का आरोप

बांसवाड़ा: पटाखे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग, रातोंरात जलकर खाक हुआ लाखों का सामान; सिलेंडर ब्लास्ट से मची हाहाकार

बांसवाड़ा: शराब के नशे में पिता ने नहीं बख्शे अपने ही दो मासूम बच्चे, 3 साल के बेटे की मौत; मां ने करवाया हत्या का मामला दर्ज