बांसवाड़ा

Rajasthan News : अगर नहीं किया ये काम तो, 30 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा राशन और गैस सिलेंडर

Rajasthan News : राजस्थान में ई-केवाईसी कराने में लोग आलस्य कर रहे हैं। पर, सावधान हो जाएं। अगर नहीं किया ये काम तो, 30 नवंबर के बाद राशन और सस्ती दर पर गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। हालत इतने खराब है कि ई-केवाईसी कराने में प्रदेश में बारां जिला सबसे फिसड्डी साबित है। जानें जयपुर किस स्थान पर हैं।
2 min read
Rajasthan News If You do not do this Work E-KYC then not Get Ration and Gas Cylinder after 30 November

Rajasthan News : राजस्थान में 1 करोड़ 7 लाख 54 हजार 362 राशन कार्डधारकों में से ज्यादातर सस्ती दर पर गैस सिलेंडर की बाट जोह रहे हैं। पर, इसमें से करीब 14.55 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके संस्ते रसोई गैस सिलेंडर पर संकट है। इन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कंपलीट नहीं है। ऐसे में 30 नवंबर के बाद इनके राशन पर ब्रेक लग सकता है। साथ ही 500 रुपए में रसोई गैस मिलना भी दूर है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि कि ई केवाईसी नहीं कराने वालों को राशन रुक जाएगा। उपभोक्ता को रसोई गैस सिलेंडर कंपनी की दर पर लेना होगा। राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को 500 रुपए रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इसके लिए पोर्टल तैयार किया गया है। इस पर डाटा अपलोड़ किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा और कम में 10 प्रतिशत का अंतर

ई केवाईसी कराने में प्रदेश में बारां जिला सबसे फिसड्डी साबित है। कारण अभी तक 80.40 प्रतिशत का ही ई केवाईसी हुआ है। जबकि, सबसे अधिक बूंदी में 90.06 प्रतिशत हुआ है। बूंदी में 74 हजार 154 व बारां में एक लाख 81 हजार 380 उपभोक्ताओं की ई केवाईसी बकाया है।

यह रही राजधानी की स्थिति

प्रदेश की राजधानी जयपुर 31वें स्थान पर हैं। जिले में 7 लाख 59 हजार 940 राशन कार्ड हैं। इसमें 30 लाख 68 हजार 129 का ई केवाईसी होना है। इसमें 3 लाख 34 हजार 564 लोगों को ई केवाईसी होना शेष है।

अभी तक बच्चों और बुजुर्गों को छूट

विभागीय मुख्यालय से अभी तक जारी आदेश के अनुसार 5 साल से छोटे बच्चे और बुजुर्गों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। इनके निशान नहीं आ रहे हैं। इनको छूट मिले इसके लिए डाटा भेजा जाएगा। करीब 15 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई केवाईसी नहीं हुई है। हालांकि अभी 3 दिन शेष है।

हजारीलाल आलोरिया, जिला रसद अधिकारी बांसवाड़ा

बांसवाड़ा की स्थिति

प्रदेश में बांसवाड़ा 11वें स्थान पर हैं। जिले में 3 लाख 54 हजार 432 राशन कार्ड हैं। इसमें 14 लाख एक हजार 130 की ई केवाईसी होना है। इसमें 2 लाख 17 हजार 952 लोगों को ई केवाईसी शेष है।

डूंगरपुर की स्थिति

प्रदेश में डूंगरपुर 9वें स्थान पर हैं। जिले में 2 लाख 87 हजार 470 राशन कार्ड हैं। इसमें 11 लाख 86 हजार 403 का ई केवाईसी होना है। इसमें 1 लाख 88 हजार 792 लोगों को ई केवाईसी शेष है।

पूरे प्रदेश की स्थिति पर एक नजर

जिला प्रतिशत

बारां - 80.40
जालोर - 81.00
उदयपुर - 81.58
राजसमंद - 82.70
अलवर - 83.05
सीकर - 83.76
जोधपुर - 83.90
सिरोही - 83.92
डूंगरपुर - 84.09
धौलपुर - 84.14
बांसवाड़ा - 84.44
चित्तौड़गढ़ - 84.69
दौसा - 84.78
पाली - 84.84
झुंझुनूं - 84.88
बीकानेर - 85.18
करौली - 85.23
भीलवाड़ा - 85.58
बाडमेर - 85.71
जैसलमेर - 86.11
चूरू - 86.15
सवाई माधौपुर - 86.29
भरतपुर - 86.93
गंगानगर - 86.97
हनुमानगढ़ - 87.13
अजमेर - 87.21
झालावाड़ - 87.38
प्रतापगढ़ - 87.83
नागौर - 88.12
टोंक - 88.50
जयपुर - 89.10
कोटा - 89.63
बूंदी - 90.06।

Updated on:
28 Nov 2024 03:21 pm
Published on:
28 Nov 2024 03:21 pm