बारां

Baran Development: अंतिम चरण में पहुंचा बारां के ROB का काम, रेलवे फाटक पर लगे लंबे ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Baran Railway Over Bridget Update: बारां शहर में झालावाड़ रोड रेलवे फाटक पर बन रहे आरओबी का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को जल्द इस परियोजना से राहत मिलने की उम्मीद है।

2 min read
May 28, 2026
फोटो: पत्रिका

Rajasthan Development Project: बारां शहर के झालावाड़ रोड रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। आरएसआरडीसी की ओर से पुल पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है और आने वाले दिनों में ट्रैफिक संचालन शुरू किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Baran Overbridge: बारां से झालावाड़ का सफर होगा आसान, जल्द मिलेगी सौगात, अंतिम चरण में पहुंचा ROB प्रोजेक्ट

रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

बारां शहर में वर्षों से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और आवाजाही की परेशानी से राहत दिलाने के लिए बन रहा रेलवे ओवरब्रिज अब लगभग तैयार हो चुका है। शहरवासियों के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसके शुरू होने के बाद रेलवे फाटक पर घंटों इंतजार करने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी ने आरओबी पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट ऑफिसर राकेश कुमार मीणा ने बताया कि दीनदयाल पार्क से तेल फैक्ट्री तक के सीधे हिस्से में अगले चार से पांच दिनों में डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद खजूरपुरा से चारमूर्ति वाले हिस्से में भी निर्माण कार्य पूरा होते ही वहां डामरीकरण शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अगले सात से आठ दिनों में उस हिस्से का कार्य भी पूरा होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल पुल पर अंतिम चरण के कार्य चल रहे हैं, जिनमें सड़क निर्माण, सुरक्षा बैरियर, साइड फिनिशिंग और अन्य तकनीकी कार्य शामिल हैं। डामरीकरण पूरा होने के बाद प्रशासन की ओर से निरीक्षण किया जाएगा और सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर ट्रैफिक शुरू करने का फैसला लिया जाएगा।

काम रुकने का ये बताया कारण

सूत्रों के अनुसार इस परियोजना में पहले कई तकनीकी बाधाएं सामने आई थीं। खासतौर पर खजूरपुरा से चारमूर्ति वाले हिस्से में आरई वॉल के अलाइमेंट के बीच पीएचईडी की राइजिंग लाइन आने से काम रोकना पड़ा था। बाद में लाइन शिफ्टिंग के लिए नई निविदा प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें करीब डेढ़ महीने का समय लग गया। अब लाइन शिफ्ट होने के बाद निर्माण कार्य दोबारा गति पकड़ चुका है।

शहर के लोगों का कहना है कि आरओबी शुरू होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। व्यापारियों, विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में यह बहुप्रतीक्षित परियोजना पूरी तरह तैयार होकर आमजन के लिए खोल दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

Petrol Pump Strike News : राजस्थान में 1 जून से पेट्रोल पंप पर बेमियादी हड़ताल, ‘परेशान’ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का अल्टीमेटम  
Updated on:
28 May 2026 01:19 pm
Published on:
28 May 2026 01:17 pm
Also Read
View All