बारां

Cyber ​​Fraud: तहसीलदार बनकर किया फोन, खाते में डाले 10 रुपए और 3 एएनएम को लग गया लाखों का चूना

Cyber ​​Fraud In Baran: सरकारी बजट ट्रांसफर का झांसा देकर साइबर ठगों ने तीन एएनएम को अपने जाल में फंसा लिया। पहले भरोसा जीतने के लिए 10 रुपए भेजे और फिर मनी रिक्वेस्ट के जरिए करीब 2 लाख रुपए ठग लिए।

2 min read
Mar 30, 2026
एआई तस्वीर

बारां। लगातार जागरूकता के प्रयासों के बावजूद लोग साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं। ताजा मामले में नाहरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केंद्र खेड़ली, बादीपुरा और सिमलोद की महिला एएनएम साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने सरकारी अधिकारी बनकर तीनों से करीब 2 लाख रुपए ठग लिए।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: लग्जरी कार से निकला ‘खजाना’, 13 बॉक्स में भरे थे सोने के गहने, पुलिस के भी उड़े होश

एएनएम को विश्वास में लिया

जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को तहसीलदार बताकर कॉल किया और एएनएम को विश्वास में लिया। उसने बताया कि उनके स्वास्थ्य केंद्र पर लेटबाथ निर्माण के लिए राजकीय बजट स्वीकृत हुआ है, जो मार्च माह के अंतिम समय के चलते सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। ठग ने तीनों एएनएम को एक साथ कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़ते हुए एक अन्य व्यक्ति को भी लाइन पर लिया, जिसने खुद को सीएचसी का डॉक्टर बताया। पहले से बजट की जानकारी होने के कारण तीनों एएनएम उनकी बातों में आ गईं।

खातों से कुल 2 लाख रुपए निकाले

विश्वास जीतने के लिए ठगों ने पहले 10-10 रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद मनी रिक्वेस्ट भेजकर उनके खातों से कुल 2 लाख रुपए निकाल लिए। बैंक से पैसे कटने के मैसेज मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। साइबर थानाधिकारी आशा सिंह ने बताया कि पीड़ितों ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर फिलहाल जांच जारी है।

सतर्क रहना बेहद आवश्यक

साइबर थानाधिकारी आशा सिंह ने बताया कि साइबर ठग पहले से ही लोगों की जानकारी जुटाकर उन्हें निशाना बनाते हैं और खुद को अधिकारी या परिचित बताकर विश्वास जीतते हैं। आमजन को सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।

यह वीडियो भी देखें

साइबर सुरक्षा के जरूरी सुझाव

  • फर्जी कॉल या अज्ञात नंबर के कॉल को अनावश्यक रूप से न उठाएं
  • किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी साझा न करें
  • पैसे डबल करने या शेयर मार्केट में तुरंत फायदा देने जैसे लालच में न आएं
  • खुद को अधिकारी या परिचित बताने वाले व्यक्ति की पहले पुष्टि करें
  • फोन कॉल के दौरान यदि कोई पैसे ट्रांसफर या बैलेंस चेक करने को कहे, तुरंत कॉल काट दें और इंटरनेट डेटा बंद कर दें
  • किसी भी अनजान लिंक या मनी रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें
  • ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें
  • याद रखें, पहले 1 से 2 घंटे गोल्डन पीरियड होते हैं, इस दौरान शिकायत करने पर पैसे वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है

ये भी पढ़ें

Rajasthan Honour killing: बेटी करना चाहती थी लव मैरिज, कमरे से निकलते ही पिता ने हथौड़े से मार डाला

Also Read
View All

अगली खबर