बाड़मेर

प्रेमी जोड़े ने आपस में हाथ बांधे और पानी में कूदकर दे दी जान, दोनों परिवारों में पसरा मातम

एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या ( Love Couple Suicide in barmer ) कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवो को टांके से बाहर निकाला और समदड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिए। घटना ( love couple suicide In Rajasthan ) के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2019, 11:10 PM IST
Feature image

समदड़ी (बाड़मेर).
रानीदेशीपुरा सरहद में बुधवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां टांके में कूदकर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या ( Love couple Suicide in Barmer ) कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवो को टांके से बाहर निकाला और समदड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिए। घटना ( love couple suicide In Rajasthan ) के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है ( barmer crime news )

सहायक थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया कि 19 साल की युवती और हुकमाराम (19) पुत्र निवासी सुरपुरा ने रानीदेशीपुरा सरहद स्थित सड़क के किनारे सूने खेत के पास पानी से भरे टांके में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


रात की घटना ( barmer police )

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात्रि की है। दोनों प्रेमी युगल रात को अपने परिजनों के सोने के बाद घर से चुपचाप बाहर निकले।

युगल ने आपस में दोनों के हाथ बांध लिए ( couple suicide )

सुबह घर से युवक, युवती के गायब होने पर परिवार वालों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। खेत व दूसरों के खेतों में बने टांको की तलाश करने पर दोपहर बाद रानीदेशीपुरा सरहद स्थित टांके में दोनों के शव मिले। टांके में कूदने से पहले युगल ने आपस में दोनों के हाथ बांध लिए। घटना की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
13 Nov 2019, 11:10 PM IST
Published on: