बाड़मेर

Rajasthan Accident: स्टेट हाईवे पर पलटी अंतिम संस्कार से लौट रही गाड़ी, पिता के सामने बेटे की मौत, 4 गंभीर घायल

Rajasthan Road Accident: स्टेट हाईवे 65 पर नीलगाय अचानक सामने आने से एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
Rajasthan Road Accident News, Barmer Road Accident, Shiv Rajasthan Accident, Rajasthan Highway Accident, Nilgai Accident Rajasthan, Vehicle Overturns Rajasthan, Barmer Breaking News, Rajasthan Latest Accident News, Road Crash in Rajasthan, Rajasthan Rural Accident News, Barmer District News, Rajasthan Highway 65 Accident, Multiple Injured Rajasthan Crash, Rajasthan Police Accident Case, India Road Accident News
अस्पताल में जमा ग्रामीणों की भीड़। फोटो- पत्रिका

शिव। क्षेत्र के बीसु कला सरहद में स्टेट हाईवे 65 पर अनियंत्रित वाहन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा बच्योनियों की ढाणी निवासी एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद गांव लौटते समय हुआ।

स्टेट हाईवे पर हादसा

जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद नेनाराम, मन्छाराम, हंसराज और हीराराम एक वाहन में सवार होकर गांव आ रहे थे। बीच रास्ते में सड़क पर अचानक नीलगाय आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और स्टेट हाईवे पर दो-तीन पलटी खाकर पलट गया।

घायल जोधपुर रेफर

इस दौरान सड़क किनारे पैदल चल रहे चणनाराम, चेतनराम, चवाराम, रूघाराम, महेन्द्र कुमार, गौतम, भंवराराम और प्रेम कुमार भी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। हंसराज को गंभीर चोटें आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं नेनाराम, हीराराम, मन्छाराम और महेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

मृतक का शव पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिव की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों के पहुंचने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के परिजन नखताराम पुत्र रेवताराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।

जिला अस्पताल में परिजनों की लगी भीड़

दुर्घटना के बाद घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने पर उनके परिजनों के साथ समाज के लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिव की मोर्चरी पर भी बीसु कला और बीसु खुर्द के ग्रामीण पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। बता दें कि इस हादसे में बेटे की मौत और पिता के घायल होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Published on:
15 Mar 2026 08:54 pm