भरतपुर

Bharatpur: निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत और बीजेपी के पूर्व एमएलए के बीच विवाद, भाषण देने की बात पर कहासुनी

भरतपुर जिले के रूपवास में बसंत पशु मेला प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाषण की बारी को लेकर राजनीतिक प्रतिनिधियों में कहासुनी हो गई।
less than 1 minute read
• •
Jan 18, 2026
मामले को शांत कराती पुलिस। फोटो- पत्रिका

भरतपुर। रूपवास में रविवार को बसंत पशु मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इस दौरान मंच पर भाषण क्रम को लेकर पूर्व भाजपा विधायक बच्चू सिंह बंसीवाल और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत के बीच कहासुनी हो गई। पुलिसकर्मियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दोनों को शांत करवाया।

पशु मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम

पूर्व भाजपा विधायक बच्चू सिंह बंसीवाल ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत मुख्य अतिथि थीं। पूर्व कांग्रेस विधायक अमर सिंह और भाजपा के पूर्व विधायक विशिष्ट अतिथि थे। मंच पर भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान ऋतु बनावत चाहती थीं कि सबसे पहले बच्चू बंसीवाल भाषण दें, उसके बाद पूर्व कांग्रेस विधायक अमर सिंह और अंत में वे स्वयं भाषण दें। इस पर बंसीवाल ने पहले भाषण देने से मना कर दिया। इतने में ऋतु बनावत के साथ आए ऋषि बंसल भी बीच में बोले जिससे कहासुनी बढ़ गई। पुलिस व कार्यकर्ताओं ने बीचबचाव कर स्थिति संभाली।

यह वीडियो भी देखें

भाषण को लेकर हुआ था विवाद

विधायक ऋतु बनावत ने कहा कि कोई विवाद नहीं था, बल्कि प्रोटोकॉल को लेकर मतभेद हुआ था। बंसीवाल चाहते थे कि सभी लोग भाषण दें। तय कार्यक्रम के अनुसार अमर सिंह और बंसीवाल को भाषण देना था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

Updated on:
18 Jan 2026 09:13 pm
Published on:
18 Jan 2026 08:22 pm
Also Read
View All
Bharatpur News: आटा फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी, मोर्चरी के बाहर हंगामा

Rajasthan Congress: विश्वेंद्र सिंह ने डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, बताया 5 वार्डों में क्यों मिली शर्मनाक हार?

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर सनसनीखेज आरोप, पूरे परिवार का खोला चिट्ठा, भरतपुर में ‘स्वागत’ की चेतावनी

‘बहुत खुश थी, आपके एक शक ने सब कुछ बर्बाद कर दिया’, भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत

Rajasthan Congress : ‘प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है’, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बयान से कांग्रेस में हड़कंप, जानें क्या है विवाद?