भरतपुर

Bharatpur Firing: जमीनी विवाद में भरतपुर में फायरिंग, युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

Bharatpur Crime News: जमीन विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
2 min read
Apr 02, 2026
Bharatpur crime news, Bharatpur murder case, Rajasthan firing incident Bharatpur, Bharatpur police investigation, Bharatpur latest news, Rajasthan land dispute case, Bharatpur shooting news, Bharatpur village crime, Rajasthan crime update Bharatpur, Bharatpur law and order, Bharatpur rural news, Bharatpur police action, Rajasthan murder news Bharatpur, Bharatpur breaking news today, Bharatpur violence case
पंचनामा की कार्रवाई करती पुलिस। फोटो- पत्रिका

सीकरी। कस्बे में जमीन विवाद के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि गांव घमूड़की में फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत हो गई है।

शव परिजनों को सौंपा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। गुरुवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले में मृतक के भाई जगजीत सिंह उर्फ छीतु पुत्र सुंदर सिंह रायसिख निवासी घमूड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में गांव के ही सुखबीर सिंह पुत्र काला सिंह, जसबीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, राजेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह, जसवंत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, हरवंश सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, मुख्त्यार सिंह पुत्र मांग सिंह रायसिख निवासी घमूड़की तथा राजसिंह पुत्र महेंद्र सिंह रायसिख निवासी गढ़तेस्की के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया गया है।

मौके पर ही मौत

रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय वह अपनी घर में स्थित दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी एक राय होकर डंडों और बंदूक के साथ वहां पहुंचे और घर के बाहर गालियां देने लगे। गाली देने से मना करने पर मृतक जगतार सिंह और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली जगतार सिंह (46) को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपियों की तलाश में दी दबिश

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलवर क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

Updated on:
02 Apr 2026 07:32 pm
Published on:
02 Apr 2026 07:32 pm