भिलाई

दृष्टिहीन छात्रों के लिए वरदान साबित होगा फीचर्स से भरा स्मार्ट फोन, मुफ्त बांटेगी सरकार

सरकारी स्कूलों में आठवीं और नवमीं में पढऩे वाले नेत्रहीन होनहार दिव्यांग छात्रों को शिक्षा विभाग जल्द ही मुफ्त में स्मार्ट फोन देगा।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 1:51 PM IST
patrika
दृष्टिहीन छात्रों के लिए वरदान साबित होगा खासयितों से भरा स्मार्ट फोन, मुफ्त बांटेगी सरकार

भिलाई. सरकारी स्कूलों में आठवीं और नवमीं में पढऩे वाले नेत्रहीन होनहार दिव्यांग छात्रों को शिक्षा विभाग जल्द ही मुफ्त में स्मार्ट फोन देगा। इस फोन की खासियत होगी कि इसमें उनके कोर्स को ऑडियो में समेटा जाएगा ताकि वे सुनकर अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सकें। इसके लिए उनके पालकों और टीचर्स को भी स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे वे बच्चों को पढ़ाने में मदद कर सकें।

लेनी होगी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से जानकारी
स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के तहत यह प्रयोग करने जा रहा है। शुरुआती दौर में 50 बच्चों को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो दूसरे नेत्रहीन बच्चों को फोन बांटे जाएंगे।

इसके लिए पालकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा या फिर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यालय से जानकारी लेनी होगी।

कोलकाता की कंपनी को मिला काम
स्मार्ट फोन के जरिए ऑडियो ट्यूटोरियल का काम कोलकाता की कंपनी एम जंक्शन को मिला है। कंपनी की ओर से ही आठवीं और नवमी का कोर्स डिजाइन किया जाएगा। जिससे बच्चे सुनकर उसे समझ सकें। इसके लिए विभाग ने उन्हें दोनों कक्षाओं का कोर्स भी उपलब्ध कराया है।

मिलेगा प्रशिक्षण
इस प्रोजेक्ट के तहत बच्चों का चयन होने के बाद उनके टीचर्स और पैरेंट्स को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे वे फोन ऑपरेट करने के साथ ही कोर्स को भी समझ सकें। यह पहला मौका है जब नेत्रहीन दिव्यांगों की शिक्षा के लिए ब्रेल लिपि से हटकर अलग प्रयोग किया जा रहा है।

Published on: